scriptनशे में धुत डॉक्टर ने किया रेप का प्रयास, नर्स ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, और फिर… | Bihar: Doctor tried to rape woman in hospital, her private part was cut off by female | Patrika News
राष्ट्रीय

नशे में धुत डॉक्टर ने किया रेप का प्रयास, नर्स ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, और फिर…

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक और उनके दोस्तों ने एक महिला कर्मचारी के साथ रेप की कोशिश की।

समस्तीपुरSep 13, 2024 / 07:57 am

Shaitan Prajapat

Bihar: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक और उनके दोस्तों ने एक महिला कर्मचारी के साथ रेप की कोशिश की। अपने बचाव में महिला कर्मचारी ने डॉक्टर को ऐसा सबक सिखाया कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अब वह जिंदगी भर इसको याद रखेगा। दरअसल, समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक और उसके दोस्तों द्वारा एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला कर्मचारी ने इस दौरान चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में चिकित्सक और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में धुत डॉक्टर का कांड

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर में बुधवार की रात सेंटर के संचालक डॉक्टर संजय कुमार अपने दो अन्य साथियों साथ शराब के नशे में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर अपना बचाव करते हुए महिला कर्मचारी ने ब्लेड से चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला कर्मचारी क‍िसी तरह अस्पताल से भाग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने डॉक्टर के दोनों ​सार्थियों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि महिला कर्मचारी के बयान पर मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में आरोपी चिकित्सक और उसके दोनों सा‍थि‍यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया है।

घटनास्थल से शराब भी बरामद

गिरफ्तार आरोप‍ियों की पहचान डॉक्टर संजय कुमार, सुनील गुप्ता और अवधेश कुमार के रूप में कई गई है। घटनास्थल से शराब भी बरामद की गई है। घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hindi News/ National News / नशे में धुत डॉक्टर ने किया रेप का प्रयास, नर्स ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, और फिर…

ट्रेंडिंग वीडियो