scriptMP Election 2023 : असम के सीएम हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- वो हिंदू हैं ? ये गारंटी मैं नहीं लेता | Patrika News
नर्मदापुरम

MP Election 2023 : असम के सीएम हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- वो हिंदू हैं ? ये गारंटी मैं नहीं लेता

नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम और सिवनी मालवा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने पहुंच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

नर्मदापुरमNov 11, 2023 / 09:52 pm

Faiz

MP Election 2023

MP Election 2023 : असम के सीएम हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- वो हिंदू हैं ? ये गारंटी मैं नहीं लेता

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान में अब सिर्फ 6 दिन ही बाकि हैं। ऐसे में अपने प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सूबे के नर्मदापुरम जिले के दो विधानसभा नर्मदापुरम एवं सिवनी मालवा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू हैं इसकी मैं गारंटी नहीं ले सकता, वो खुद भी कहें तब भी संशय है।

 

सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में हुआ करता था। भाजपा सरकार आने के बाद मध्य प्रदेश में तेजी से विकास हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की, वो बहुत अच्छी योजना है। इस योजना को समझने के बाद असम में भी मैंने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। असम में भी बहनों को 1250 रुपए उनके खाते में डाले जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भाजपा के संकल्प पत्र को कमलनाथ ने कहा नकल पत्र, बोले- हमारी सारी घोषणाएं चुरा लीं


कमलनाथ और दिग्विजय पर कसा तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कहा कि सार्वजनिक जगह पर एक दूसरे के कपड़े नही फाड़ें। कपड़े फाड़ने की राजनीति नहीं करें। राहुल हिन्दू हैं कि नहीं ये उन्हीं से पूछना पड़ेंगे, क्योकि चुनाव के बीच में भी वे वहां से आए थे जहां से बाबर आया था। इस लिए वो हिंदू हैं इसकी मैं गारंटी नहीं ले सकता, वो खुद भी कहेंगे तब भी मुझे संशय बना रहेगा।

//?feature=oembed

Hindi News/ Narmadapuram / MP Election 2023 : असम के सीएम हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- वो हिंदू हैं ? ये गारंटी मैं नहीं लेता

ट्रेंडिंग वीडियो