देश में तानाशाही चल रही: टिकैत
राकेश टिकैत ने जंतर मंतर पर कहा, इस देश की सरकार ने पहले किसानों की नहीं सुनी। अब पहलवानों की नहीं सुन रही है। ये देश कोरिया बन गया है। तानाशाही चल रही है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का धरना जारी है। महिला पहलवानों की ओर से आरोप लगाया गया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने उनका यौन शोषण किया है। पहलवान सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।