scriptNagpur: तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 2 की मौत, 7 गंभीर | Speeding car crushed 9 laborers sleeping on footpath 2 died in Nagpur Maharashtra | Patrika News
मुंबई

Nagpur: तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 2 की मौत, 7 गंभीर

Maharashtra Accident : हादसे के समय कार एक युवक चला रहा था। उसके साथ कार में उसके दोस्त भी थे।

मुंबईJun 17, 2024 / 09:15 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Goregaon Accident
Nagpur Accident : महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के समय कार को एक युवक चला रहा था। उसके साथ कार में कई और लोग भी मौजूद थे, कथित तौर पर सभी दोस्त है और पार्टी कर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें

पंकजा मुंडे की हार से सदमे में समर्थक, 4 ने की आत्महत्या, फूट-फूट कर रोईं BJP नेता, वीडियो वायरल

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती रात एक बजे के करीब वाठोडा थाने के दिघोरी टोल बूथ के पास हुआ. इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में कांतीबाई गजुड बागडिया (42) और सीताराम बाबुलाल बागडिया (30) की मौत हुई हैं। मृतक बुंदी राजस्थान के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार रात साढ़े 12 बजे के बाद उमरेड रोड पर एक कार नागपुर की ओर आ रही थी। टोल बूथ से गुजरते समय तेज रफ्तार कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से सटे फुटपाथ पर चढ़ गई। उस फुटपाथ पर मिट्टी के बर्तन बेचने वाले बंजारा परिवार के 9 लोग सो रहे थे। जिनमें तीन महिलाएं, चार बच्चे और एक पुरुष शामिल है। बेकाबू कार इन नौ लोगों को कुचलते हुए निकल गई।
हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से दो पीड़ितों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में आरोपी कार चालक भूषण लांजेवार को वाठोडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की गहन जांच कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आदेश दिया है। फडणवीस ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा है।

Hindi News / Mumbai / Nagpur: तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 2 की मौत, 7 गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो