scriptPM मोदी शुक्रवार को आएंगे मुंबई, 76000 करोड़ के वधावन बंदरगाह का करेंगे शिलान्यास | PM Modi Mumbai visit on 30th August lay foundation stone of Rs 76000 cr Vadhvan Port Project | Patrika News
मुंबई

PM मोदी शुक्रवार को आएंगे मुंबई, 76000 करोड़ के वधावन बंदरगाह का करेंगे शिलान्यास

Vadhvan Port Project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को महाराष्ट्र के मुंबई और पालघर का दौरा करेंगे।

मुंबईAug 30, 2024 / 10:30 am

Dinesh Dubey

PM Modi Vadhavan Port
PM Modi Maharashtra Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ों रुपयों की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए शुक्रवार (30 अगस्त) को महाराष्ट्र के दौरे पर आ रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर में पालघर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना (Palghar Vadhvan Port) का भी शिलान्या़स करेंगे।
अधिकारिक बयान के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे पालघर के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 76,000 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है, जो बड़े कंटेनर जहाजों की ज़रूरतों को पूरा करते हुए समुद्र के तटीय तल को गहरा बनाकर तथा अति‍ विशाल मालवाहक जहाजों को समायोजित करके देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। वधावन बंदरगाह भारत की समुद्री कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बनेगा विश्वस्तरीय बंदरगाह, 76 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च, 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

पालघर में पीएम मोदी लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत वाली 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इससे मत्स्य पालन क्षेत्र में पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत से पोत संचार और सहायता प्रणाली के नेशनल रोल आउट का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के तहत, 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीनीकृत और मोटर चालित मछली पकड़ने वाले जहाजों पर चरणबद्ध तरीके से एक लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।
पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन की जाने वाली अन्य पहलों में मछली पकड़ने के बंदरगाहों और एकीकृत जल पार्कों का विकास, साथ ही रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम और बायोफ्लोक जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाना शामिल है। ये परियोजनाएं कई राज्यों में लागू की जाएंगी और मछली उत्पादन बढ़ाने, मछली पकड़ने के बाद उसके प्रबंधन में सुधार करने तथा मत्स्य पालन क्षेत्र में शामिल लोगों के लिए स्थायी आजीविका बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री मछली पकड़ने के केंद्रों के विकास, उन्नयन और आधुनिकीकरण तथा मछली बाजारों के निर्माण सहित महत्वपूर्ण मत्स्य पालन बुनियादी ढांचे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

Hindi News/ Mumbai / PM मोदी शुक्रवार को आएंगे मुंबई, 76000 करोड़ के वधावन बंदरगाह का करेंगे शिलान्यास

ट्रेंडिंग वीडियो