मुंबई समेत तटीय इलाकों और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश होगी। इस पृष्ठभूमि में राज्य के 13 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट
उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजो हो गया है। इससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और कोंकण के तटीय इलाकों में बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है। मुंबई और उपनगरों में शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है और अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विदर्भ और मराठवाडा का जाने हाल
वहीँ, विदर्भ में कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। जबकि आज मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में आंधी, बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर (घाट क्षेत्रों में), रायगढ़, पुणे (घाट क्षेत्रों में) के लिए बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। ऐसे में मुंबई समेत उपनगरों में बारिश होगी। तो वहीं मुंबई, ठाणे, पालघर, नासिक, धुले, नंदुरबार और विदर्भ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज (23 जुलाई) रत्नागिरी और सतारा (घाट क्षेत्रों में) में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रत्नागिरी में पिछले हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। इसके कारण नदियाँ और नाले उफान पर हैं और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। इसलिए प्रशानस भी अलर्ट मोड पर है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।