बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति (NDA गठबंधन) में बीजेपी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत एनसीपी है। जबकि एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल है। एमवीए के तीनों दल इंडिया गठबंधन का भी हिस्सा है। चुनाव आयोग द्वारा रात 10 बजे तक जारी किये गए नतीजों और रुझानों के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी 10, कांग्रेस 13, शिवसेना (यूबीटी) 9, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 7, शिवसेना (शिंदे गुट) 7 और एनसीपी 1 सीट पर आगे है या जीत चुकी है। वहीं, 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
महाराष्ट्र में 3 केंद्रीय मंत्रियों की हुई हार-
नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (BJP) 1,37,603 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है। रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (BJP) 47,858 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है। मुंबई उत्तर सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (BJP) 3,57,608 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है। भिवंडी में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील (BJP) 66,121 वोटों के अंतर (मार्जिन) से हार गए है।
दिंडोरी में केंद्रीय मंत्री भारती पवार (BJP) 1,13,199 वोटों के अंतर (मार्जिन) से हार गयीं है। जालना में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (BJP) एक लाख से अधिक वोटों के अंतर (मार्जिन) से हार गए है।
वहीँ, चंद्रपुर से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (BJP) 2,60,406 वोटों के अंतर (मार्जिन) से हार गए है। औरंगाबाद से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संदिपान भुमरे (शिवसेना शिंदे गुट) 1,34,650 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है।