scriptWeather Update: महाराष्ट्र में असमान से बरस रही आग, लू लगने से 241 की मौत, मुंबई में अलर्ट! | Maharashtra heat wave Mumbai Hot humid alert 241 people died due to heatstroke | Patrika News
मुंबई

Weather Update: महाराष्ट्र में असमान से बरस रही आग, लू लगने से 241 की मौत, मुंबई में अलर्ट!

Maharashtra Weather : मुंबई समेत महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

मुंबईMay 19, 2024 / 01:25 pm

Dinesh Dubey

Mumbai heat wave
Mumbai Hot Weather : महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के कई हिस्सों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। राज्य में हीट स्ट्रोक (लू लगने) से 241 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें

शर्मनाक! मुंबई में 14 और 15 साल के किशोरों ने बच्ची से किया रेप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले ढाई महीने में हर दिन औसतन 3 लोगों की मौत लू लगने (Heat Stroke) की वजह से हुई है। इस साल 1 मार्च से 14 मई तक यानी 74 दिनों में 241 लोग लू का शिकार हो गए।

कहां कितनी मौतें?

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जालना में हीट स्ट्रोक के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। जालना में अब तक 28 लोग लू का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद नासिक- 27, बुलढाणा- 21, धुले- 20, सोलापुर- 18 और नागपुर में 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गई।  
हालांकि मुंबई में हीट स्ट्रोक का कोई मामला सामने नहीं आया हैं। जबकि मुंबई से सटे ठाणे में दो, रायगढ़ में दो और पालघर में एक हीट स्ट्रोक का मरीज मिला हैं।

मुंबई, ठाणे के लिए अलर्ट जारी

वहीँ, मुंबई में चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मुंबई, ठाणे और पालघर में भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। शनिवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री करीब रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को मुंबई में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार तक मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दो हफ़्तों तक लोगों को धूप और गर्मी से खुद को बचाने की जरुरत है। इसके बाद जून में मॉनसून के आने से राहत मिलेगी।

Hindi News/ Mumbai / Weather Update: महाराष्ट्र में असमान से बरस रही आग, लू लगने से 241 की मौत, मुंबई में अलर्ट!

ट्रेंडिंग वीडियो