scriptMaharashtra SSC, HSC Supply Result Declared: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, mahresult.nic.in पर देखें परिणाम | Maharashtra Board SSC, HSC Supplementary Exam Result 2022 Declared, Check at Official website mahresult.nic.in | Patrika News
मुंबई

Maharashtra SSC, HSC Supply Result Declared: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, mahresult.nic.in पर देखें परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। दरअसल बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर परिणाम घोषित कर दिए हैं।

मुंबईSep 02, 2022 / 01:18 pm

Subhash Yadav

atma result 2021

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी

Maharashtra SSC, HSC Supplementary Exam Result 2022 Declared: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट (Maharashtra 10th, 12th Supplementary Results 2022 Declared) घोषित कर दिया है। इस परीक्षा को दे चुके छात्र रिजल्ट को लेकर प्रतीक्षा में थे लेकिन उनका इंतजार आज खत्म हो गया है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
गौर हो कि महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 से असंतुष्ट छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने के लिए बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का आयोजन बोर्ड ने जुलाई से अगस्त के बीच किया था। ऐसे में आज परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं और अपना रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Maharashtra SSC, HSC Supply Result: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट आज होंगे जारी, mahresult.nic.in पर कर सकेंगे चेक

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम-
-सबसे पहले आप MSBSHSE के आधिकारिक वेबसाइट पर mahresult.nic.in लॉग इन करें।
-इस वेबसाइट के ओपन होते ही HSC/SSC Examination July – 2022 के लिंक को क्लिक कर दें।
-इस पेज के खुलते ही अपना सही रोल नंबर और अन्य चीजों को भर दें और सबमिट कर दें।
-इसके बाद आपका रिजल्ट आपको दिखाई देगा। उसे सही से देख लें।
-अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
गौर हो कि महाराष्ट्र बोर्ड ने 10की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई से 12 अगस्त के बीच किया था। साथ ही क्लास 12वीं एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई से 24 अगस्त 2022 के बीच हुआ था। इससे पहले जून महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम जारी हुए थे। तब छात्रों का कुल पासिंग परसेंटेज 94.22% रहा था।

Hindi News/ Mumbai / Maharashtra SSC, HSC Supply Result Declared: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, mahresult.nic.in पर देखें परिणाम

ट्रेंडिंग वीडियो