scriptMumbai: शादी के लिए राजी नहीं हुई लड़की तो प्रेमी ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर | Girl did not agree to marry lover cut her throat with a blade in Parel | Patrika News
मुंबई

Mumbai: शादी के लिए राजी नहीं हुई लड़की तो प्रेमी ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर

Mumbai Crime: पीड़ित महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

मुंबईNov 29, 2023 / 06:16 pm

Dinesh Dubey

blade_murder.jpg

मुंबई में प्रेमी ने महिला पर किया ब्लेड से हमला

Parel Kalachowki News: मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। परेल इलाके में कथित तौर पर शादी के लिए नहीं मानने पर प्रेमी ने 25 वर्षीय युवती का गला चीर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और जब महिला ने विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में पता चला कि मंगलवार को दोपहर में कालाचौकी इलाके में रहने वाली महिला के घर पर 44 वर्षीय आरोपी गया और उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह बेहोश है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें

शर्मनाक! 14 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म; नाबालिग ने ढाई साल की बच्ची से किया रेप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पेशे से चालक है। वह कालाचौकी इलाके के परशुराम नगर में रहता है। जबकि पीड़ित महिला अपने दो भाइयों के साथ इसी इलाके में रहती है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी के एक साल से महिला के साथ प्रेम-संबंध थे। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला तैयार नहीं हुई।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात दोनों के बीच इसी को लेकर बहस हुई और महिला ने कुछ लोगों के सामने उसका अपमान कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को दोपहर में कथित तौर पर आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गया।
पीड़ित महिला को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई और आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

Hindi News/ Mumbai / Mumbai: शादी के लिए राजी नहीं हुई लड़की तो प्रेमी ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो