scriptमुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 2.50 करोड़ का गांजा, बैंकॉक से आया तस्कर गिरफ्तार | Ganja worth Rs 2.50 crore caught at Mumbai airport smuggler arrested | Patrika News
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 2.50 करोड़ का गांजा, बैंकॉक से आया तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : गांजा तस्करी के आरोप में केरल के 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

मुंबईJul 03, 2024 / 02:11 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Ganja Smuggling
Mumbai News : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2.50 करोड़ रुपये की गांजे की तस्करी (Marijuana) को नाकाम करते हुए अधिकारियों ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर 2.50 करोड़ रुपये मूल्य का 5.5 किलो गांजा पकड़ा है।
यह भी पढ़ें

मुंबई में सोने की बड़ी तस्करी नाकाम, 33 kg सोना जब्त, 2 विदेशी महिला गिरफ्तार

गांजा तस्करी के आरोप में केरल के 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई मुंबई यूनिट ने सोमवार को बैंकॉक से आये यात्री शहंशा कट्टीसेरिल (Shahansha Kattiseril) को शक होने पर रोका और जांच की तो उसके सामान में भारी मात्रा में गांजा मिला।
Ganja Smuggling crime
डीआरआई मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने 1 जुलाई को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आने वाले एक भारतीय यात्री पर प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने का संदेह हुआ। इसके बाद जब अधिकारियों ने यात्री के बैगों की गहन तलाशी ली तो उनमें 9 वैक्यूम-पैक सिल्वर रंग के पैकेट मिले। बैगों पर अलग-अलग फलों के निशान बने हुए थे। जब सभी 9 पैकेटों को खोलकर देखा गया तो उसमें हरे रंग का पदार्थ मिला। इसके बाद जब एनडीपीएस टेस्ट किट की मदद से परीक्षण किया गया तो उसके गांजा होने की पुष्टी हुई।
Ganja Smuggling mumbai
डीआरआई ने गांजा जब्त कर लिया है और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी को विदेश में गांजा किसने सप्लाई किया था और इसे मुंबई में किस तक पहुंचाया जाने वाला था।    

Hindi News / Mumbai / मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 2.50 करोड़ का गांजा, बैंकॉक से आया तस्कर गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो