scriptUP Rains: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से यूपी में 2 दिन बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अपडेट | Weather will take U-turn in UP on this day cold may increase due to light rain | Patrika News
मुरादाबाद

UP Rains: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से यूपी में 2 दिन बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अपडेट

UP Rains Today: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से यूपी में 2 दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। 24 और 25 अक्तूबर को चमक-गरज के साथ बारिश या धूल-भरी आंधी चलने का अनुमान है। 25 अक्टूबर के बाद यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मुरादाबादOct 22, 2024 / 09:26 pm

Mohd Danish

Weather will take U-turn in UP on this day cold may increase due to light rain

UP Rains: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से यूपी में 2 दिन बारिश के आसार,।

UP Rains Update: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिन का समय सूखा और साफ रहता है, जबकि शाम के समय में सिहरन और रातें हल्की ठंडी होने का एहसास कराने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव ठंड के आगमन की ओर इशारा करता है। दशहरा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।
तो वहीं अंडमान द्वीप के पास सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ दो दिन बाद यूपी में बनारस समेत कई जिलों में आंधी-पानी की वजह बन सकता है। मौसम विभाग ने 24 एवं 25 अक्तूबर को चमक-गरज के साथ बारिश या धूलभरी आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है। 25 अक्टूबर के बाद यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों में ठंड बढ़ सकती है।
दीपावली त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ के 24 अक्तूबर की सुबह ओडिसा-प. बंगाल के बीच समुद्री तट तक पहुंचने की संभावना है। उसका असर उत्तर प्रदेश के बनारस और आसपास भी दिख सका है।

Hindi News / Moradabad / UP Rains: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से यूपी में 2 दिन बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो