scriptMausam ki Jankari: घर से निकलने से पहले जान ले आज मौसम का हाल, इन जिलों में तूफानी बारिश के आसार | mausam ki jankari IMD predicted rain in UP Delhi-NCR on Sunday | Patrika News
मेरठ

Mausam ki Jankari: घर से निकलने से पहले जान ले आज मौसम का हाल, इन जिलों में तूफानी बारिश के आसार

Mausam ki Jankari : आज रविवार को घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। आज रविवार को यूपी के एनसीआर जिलों में तूफानी बारिश के आसार हैं। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मेरठJul 30, 2023 / 09:18 am

Kamta Tripathi

Mausam ki Jankari: घर से निकलने से पहले जान ले आज मौसम का हाल, इन जिलों में तूफानी बारिश के आसार

Mausam ki Jankari

Mausam ki Jankari : आज यूपी के अधिकांश जिलों और दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के एनसीआर जिलों और दिल्ली—एनसीआर में तूफानी बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार को तूफानी बारिश के आसार जिन जिलों में बन रहे हैं उन जिलों में मेरठ मंडल के जिल शामिल हैं। इसके उत्तराखंड में भीषण बारिश की संभावना है। वहीं, अगले सप्ताह तेज बारिश की संभावना कम है और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार को तापमान में 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली।
रविवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले सप्ताह तेज बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच जाएगा। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम के बदले मिजाज के कारण रात में कई इलाकों में बारिश हुई। शनिवार को साढ़े 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मेरठ और दिल्ली एनसीआर में जुलाई में मानसून की 75 फीसदी बारिश हो चुकी है। जबकि जुलाई खत्म होने में अब मात्र दो दिन शेष हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का दौर थोड़ा हल्का हो जाएगा। अगले सप्ताह आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बारिश का ही अनुमान है। बारिश नहीं होने से उमस बढ़ेगी और तापमान भी 36-37 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच दर्ज होगा।

यह भी पढ़ें

मुस्लिम महिलाओं ने तोड़ी चूड़ियां उतारे गहने, सड़कों पर काले लिबास में निकले शिया मुस्लिम; देखें वीडियो

बारिश के बाद कई जगह लगा जाम
शनिवार को बारिश व अन्य कारणों से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी। जबकि कई जगहों पर मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए मार्ग परिवर्तित किया गया। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण रोड पर यातायात प्रभावित रहा।

Hindi News/ Meerut / Mausam ki Jankari: घर से निकलने से पहले जान ले आज मौसम का हाल, इन जिलों में तूफानी बारिश के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो