scriptSurya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग | Before Surya Grahan in Meerut temples doors closed during Sutak kaal. | Patrika News
मेरठ

Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग

Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal दीवाली के दूसरे दिन आज सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण शाम को 4 बजे के बाद लगेगा। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले शुरू होने हो जाता है। मेरठ में ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है और मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। आज सुबह चार बजे से मंदिरों में पूजा-अर्चना पर प्रतिबंध है। मंदिरों में ग्रहण काल समाप्ति तक किसी प्रकार की कोई पूजा अर्चना या धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जाएगा।

मेरठOct 25, 2022 / 09:39 am

Kamta Tripathi

Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग

Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग,Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग,Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग

Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal दीवाली के दूसरे दिन आज सूर्यग्रहण का अदभुद संयोग लग रहा है। सूर्य ग्रहण का अदभुद संयोग करीब 27 साल बाद लग रहा है। मान्यता है कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन आज सूर्य ग्रहण लग रहा है इस कारण से आज गोवर्धन पूजा नहीं होगी। गोवर्धन पूजा अब बुधवार को होगी। सूर्य ग्रहण के चलते सूतक दिवाली की रात से प्रारंभ हो गए हैं।
ये सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण आज शाम 25 अक्टूबर 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान आज मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
मेरठ के सभी मंदिरों के कपाट ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे। सदर स्थिति विल्वेश्वर महादेव मंदिर,बुढाना गेट संकटमोचन मंदिर सहित कई मंदिरों में आज सुबह से ही कपाट बंद होने के कारण भक्तों को मंदिरों में प्रवेश नहीं मिल पाया है। मंदिरों में आज सुबह कोई पूजा पाठ, धार्मिक कार्य नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें

Diwali Night Air Quality Index in Meerut : खतरनाक गैस के चेंबर में तब्दील मेरठ NCR, पटाखों से लगातार बिगड़ रहे हालात

मंदिरों में सुबह की आरती भी नहीं हुई। भगवान को भोग नहीं लगा। ग्रहण के बाद मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद ही कपाट खोलें जाएंगे। बता दें कि इससे पहले 1995 में ग्रहण लगा था। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण का स्पर्श शाम 04ः42 बजे होगा। इसका मध्यकाल शाम 05ः02 बजे होगा। जबकि ग्रहण का मोक्षकाल शाम 05ः22 बजे का रहेगा।

Hindi News / Meerut / Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग

ट्रेंडिंग वीडियो