scriptMonsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से ठीक पहले आई टेंशन वाली खबर, IMD ने कर दी ये भविष्यवाणी | Monsoon 2024: Heat will increase in CG before entry of monsoon | Patrika News
महासमुंद

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से ठीक पहले आई टेंशन वाली खबर, IMD ने कर दी ये भविष्यवाणी

Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम बिहार से मेघालय तक विस्तारित है। जिले के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में तेज हवा के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

महासमुंदJun 18, 2024 / 07:48 am

Khyati Parihar

Monsoon 2024
Monsoon 2024: महासमुंद में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। शनिवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को लुढ़कर 36 पहुंच गया, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। रविवार की सुबह आसमान बादल थे। बाद तेज धूप ने लोगों को हलाकान किया। पंखे और कूलर काम नहीं आए।
अब मानसून की दस्तक के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। किसान भी आसमान की ओर ताक रहे हैं। क्योंकि, पिछले कुछ दिनाें से बारिश नहीं होने के कारण खेत भी सूख गए हैं। बारिश होने के बाद ही खेती-किसानी में तेजी आएगी।
यह भी पढ़ें

CG Monsoon 2024: 2 तगड़ा सिस्टम के साथ मानसून की धाकड़ एंट्री, अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, Alert जारी

Monsoon 2024: IMD की भविष्यवाणी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले 16 जून तक 51 मिली बारिश हो जाती है, लेकिन अब तक औसत 28 मिमी बारिश ही हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में तापमान और दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना जताई है। जिले के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में तेज हवा के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।
Monsoon 2024
Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम बिहार से मेघालय तक विस्तारित है। जिले में एक जून से अब तक महामसुंद विकासखंड में 30 मिमी, सरायपाली में 38.5 मिमी, बसना में 15 मिमी, पिथौरा में 34 मिमी, बागबाहरा में 18 मिमी और कोमाखान में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में इस वर्ष औसत वर्षा का अनुमान 993.3 मिमी है।

Hindi News / Mahasamund / Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से ठीक पहले आई टेंशन वाली खबर, IMD ने कर दी ये भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो