scriptIND vs SL में भारत की जीत से गदगद अखिलेश यादव, इन क्रिकेटर की फोटो ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना | World Cup 2023 Akhilesh Yadav Targeted BJP on win of India against SL | Patrika News
लखनऊ

IND vs SL में भारत की जीत से गदगद अखिलेश यादव, इन क्रिकेटर की फोटो ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने इस जीत के जरिए BJP पर निशाना भी साधा।

लखनऊNov 03, 2023 / 08:12 am

Sanjana Singh

akhilesh_yadav_world_cup.jpg
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 302 रनों से हराया। इसके साथ ही, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंट्री की। सिर्फ इतना ही नहीं, भारत लगातार सात मैच जीतकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री लेने वाली पहली टीम बन गई है। अखिलेश यादव ने इस पर टीम को बधाई दी।
इंडिया टीम को बधाई, BJP पर निशाना
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा की तस्वीर ट्वीट की। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इंडिया ने जो हाल करा क्रिकेट में श्रीलंका का, वही हाल ‘PDA’ कर देगा बीजेपी के डंका का।”


https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1720108757756358665?ref_src=twsrc%5Etfw
65 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी सपा
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अखिलेश यादव का नया बयान सामने आया है। उन्होंने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में इंडिया समूह बनता है, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा 80 में से 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 15 सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ देगी।
https://youtu.be/G3fWXJOc_6w

Hindi News / Lucknow / IND vs SL में भारत की जीत से गदगद अखिलेश यादव, इन क्रिकेटर की फोटो ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना

ट्रेंडिंग वीडियो