scriptगड्ढे में बच्चे का शव दफना रहा था पिता, राज खुला तो उड़ गए लोगों के होश | Patrika News
लखनऊ

गड्ढे में बच्चे का शव दफना रहा था पिता, राज खुला तो उड़ गए लोगों के होश

Crime News:लहुलूहान बच्चे के शव को गड्ढे में दफनाते नशेड़ी पिता का राज खुलने से लोगों के होश उड़ गए। मृतक बच्चे की चाची की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊSep 27, 2024 / 04:22 pm

Naveen Bhatt

Father tried to bury his son's dead body

बेटे की हत्या कर पिता ने शव दफनाने की कोशिश की

Crime News:मृत बच्चे के लहुलूहान शव को गड्ढे में दफनाने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड के यूएस नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी निवासी प्रेमशकर गुरुवार शाम नशे में धुत होकर घर आया हुआ था। इसी दौरान उसकी 14 साल के बेटे विवेक से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। तैश में आए नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से सिर पर एकाएक कई प्रहार कर विवेक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने आंगन में गड्ढा खोद बच्चे को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच उसका भांडा फूंट पड़ा। देखते ही देखते पूरे इलाके में घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई थी।

मैने अपने बच्चे को मारा, तूझे क्या मतलब

रात के अंधेरे में आंगन में गड्ढा खुदने की आवाज पड़ोस में रहने वाली मृतक की चाची आशा ने सुन ली थी। इस पर आशा ने आकर पूछा क्या कर रहे हो। प्रेमशंकर उस पर आग बबूला होकर कहने लगा कि मैने अपने बच्चे को मारा है, इससे तुम्हें क्या लेना। विवेक की मौत की भनक लगते ही आशा ने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सीओ अन्न राम और कोतवाल नरेश चौहान मौके पर पहुंच गए थे।
ये भी पढ़ें:- Red Alert:पांच जिलों में अति भारी बारिश से मच सकती है तबाही, हाईवे बंद

आरोपी गिरफ्तार, रॉड बरामद

बच्चे की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली थी। सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News / Lucknow / गड्ढे में बच्चे का शव दफना रहा था पिता, राज खुला तो उड़ गए लोगों के होश

ट्रेंडिंग वीडियो