लड़की का दावा है कि जब वो सुहागरात को अपने पति का इंतजार कर रही थी तब उसने देखा कि पति अपने चेहरे पर मेक अप लगा रहा था। लड़की ने बताया कि वह समलैंगिक यानी ‘गे‘ है। दुल्हन को यकीन नहीं हो रहा था कि जिस लड़के के साथ वो शादी के बंधन में बंध गई है वो असल जिंदगी में लड़का नहीं बल्कि ‘गे’ ( समलैंगिक) है।
रात में लड़का करता था ये काम
दुल्हन का आरोप है कि उसका पति रात में उसके करीब आने के बजाये अपना मेक अप करता रहता है।लड़की की शादी इसी साल हरियाणा के यमुनानगर रहने वाले युवक के साथ हुई थी। हरिद्वार की रहने वाली लड़की का कहना है कि शादी से पहले वह एक भी बार लड़के से नहीं मिली थी।जब भी लड़की लड़के को मिलने के लिए बुलाती तो वह मना कर देता था या फिर बात को टाल देता था। लड़की ने आगे ये भी बताया कि लड़का वॉयस मैसेज भेजने के बजाय मैसेज पर चैट करता था।
परिचित के माध्यम से हुई थी शादी
लड़की ने ये बात अपने घरवालों को बताई जिसके बाद परिजनें ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से की । लड़की ने बताया कि उसके ससुरालवालों ने धोखे से उसकी शादी लड़के के साथ करवाई थी। लड़की के घरवालों ने बताया कि किसी परिचित के माध्यम से उनकी बेटी की शादी हुई थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि इस हैरान करने वाले खुलासे के बाद वह काफी दुखी हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच की जा रही है।