scriptचिड़ियाघर में जल्द दर्शाएंगे जानवरों की प्रेम कहानी | documentary to be shown in lucknow zoo | Patrika News
लखनऊ

चिड़ियाघर में जल्द दर्शाएंगे जानवरों की प्रेम कहानी

लखनऊ चिड़ियाघर जल्द ही बड़े परदे पर जानवरों के बारे में जनकारिओं के साथ उनका रोमांस भी दिखाया

लखनऊApr 08, 2016 / 04:01 pm

Dikshant Sharma

lucknow zoo

lucknow zoo

लखनऊ. लखनऊ चिड़ियाघर जल्द ही बड़े परदे पर जानवरों के बारे में जनकारिओं के साथ उनका रोमांस भी दिखाया। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहेंगे यहां मौजूद चिम्पैंजी। मेल चिम्पैंजी जैसन और फीमेल निकिता की लव स्टोरी को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसी के साथ शेरनी वसुंधरा और उसके शावकों की शरारतों को भी फिल्म में उतरा जाएगा। एमू और मोर की दोस्ती की मिसाल भी दर्शाई जाएगी। किस तरह एक मोर बाहर से आता है और एमू के साथ ही फलों के टुकड़े खाता है। जबकि बाड़े में दो अन्य एमू भी मौजूद हैं पर वह सिर्फ मोर के साथ ही खाना खाता है।

चिड़ियाघर  प्रशासन का मानना है कि अक्टूबर तक थियेटर का काम पूरा हो जाएगा। बहरहाल कोशिश होगी कि इस हॉल में सबसे पहले चिडि़याघर के जानवरों से संबंधित डाक्यूमेंट्री ही प्रदर्शित की जाए। लोग जल्द ही इसका आनंद भी ले सकेंगे। इसके लिए शुल्क कितना होगा यह विचारा धीन है।
 

चिड़ियाघर में बन रहे इस सिंगल स्क्रीन थियेटर में सौ दर्शक एक बार में बैठ सकेंगे। यह थिएटर वातानुकूलित होगा। हाल का काम लगभग खत्म हो चुका है। इसमें अब जल्द ही सीटें लगने का काम शुरू होगा। यहां के अधिकारी और कर्मचारी भी इस बात से उत्साहित है कि फिल्म की डॉक्यूमेंट्री में अब उनका जिक्र भी आएगा।

जानकारों की माने तो जानवरों पर बनी डॉक्यूमेंटी में वाइस ओवर सुनने को मिलेगी। डॉक्यूमेंट्री का मुख्य मकसद होगा कि जानवरों का संरक्षण किया जाए। डॉक्यूमेंट्री में डाक्टर्स और कीपर किस तरह से जानवरों का ख्याल रखते है इसे भी भली भांती दिखाया जाएगा। यहां मौजूद हॉस्पिटल में जानवरों के इलाज के लिए सुविधाएं, कीपर्स का रात भर जग कर जानवरों का ध्यान रखना भी दर्शाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह जगह एनिमल लवर्स को और भी ज़्यादा भाएगी। 

Hindi News/ Lucknow / चिड़ियाघर में जल्द दर्शाएंगे जानवरों की प्रेम कहानी

ट्रेंडिंग वीडियो