scriptचंद्रशेखर आजाद ने मायावती को बताया मां, बोले- बच्चा कितना भी बड़ा हो जाए, वह मां-बाप से बड़ा नहीं होता | Chandrashekhar Azad told Mayawati mother said no matter how big child | Patrika News
लखनऊ

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को बताया मां, बोले- बच्चा कितना भी बड़ा हो जाए, वह मां-बाप से बड़ा नहीं होता

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने एक इंटरव्यू में मायावती से रिश्ता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मायावती मेरी मां की तरह हैं। बच्चा कितना भी बड़ा हो जाए, वह मां- बाप से बड़ा नहीं सकता।

लखनऊJul 27, 2023 / 03:10 pm

Anand Shukla

mayawati_and_chandra_.jpg

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बदलाव होगा।

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मायावती मेरे से बड़ी हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। वह मां की तरह हैं। बच्चे का पहला गुरु मां होती हैं। बड़े-बड़े ही होते हैं। बच्चा कितना भी बड़ा हो जाए, वह मां-बाप से बड़ा नहीं हो सकता है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मायावती से राजनीतिक विरोध है। मेरे साथ अन्याय हो रहा है, लेकिन उनके प्रति कोई असम्मान की भावना नहीं है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव होगा। सबका भ्रम दूर होगा। यूपी में भी होगा और देश के दूसरे कोनों में भी भ्रम दूर होगा।

यह भी पढ़ें

केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल


“पैर धोने से नहीं मिलने वाला वोट”
चंद्रशेखर एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि मायावती ने हमें अपना राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी या विरोधी मान लिया है। लगता नहीं है कि वे अपने साथ बुलाएंगी। वे लोग भ्रमित हैं जिनको लगता है कि लोग राशन पर वोट दे देंगे। पैर धोने पर वोट दे देंगे या सहभोज करने पर वोट दे देंगे। मेरी पालिटिक्स यह है कि समाज के हित में जो भी जहां से कर सकता है करो।”

“प्रतिदिन 86 महिलाओं के साथ होता है रेप”
उन्होंने कहा कि देश में प्रतिदिन 86 महिलाओं का रेप होता है। क्या लोग इसलिए बच्चियां और बेटियां पैदा कर रहे हैं कि उनका रेप हो। इसका जिम्मेदार कौन है। हर एक घंटे में 46 महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं। तब ये सरकारें किसलिए हैं। आज की सरकारों में बहन-बच्चियां, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आप रात में बाहर निकलकर देखिये कैसे-कैसे हादसे हो जा रहे हैं।”

पीएम और सीएम पर उठाए सवाल
मणिपुर की घटना पर चंद्रशेखर ने कहा सब लोग एक- दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कोई इसको रोक नहीं रहा है। हर सरकार को रोकना होगा। राजस्थान की सरकार में भी हो रहा है। बिहार की सरकार में भी हो रहा है। दिल्ली की सरकार में भी हो रहा है। सबको रोकना होगा। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री क्यों बैठे हैं। इतनी पुलिस सुरक्षा क्यों है। ये क्या कर रहे हैं। इस सरकारों के बारे में और इस तंत्र के बारे में क्या कहा जाए। शर्म आती है देश की राजधानी में निर्भया जैसी घटनाएं होती हैं।

Hindi News / Lucknow / चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को बताया मां, बोले- बच्चा कितना भी बड़ा हो जाए, वह मां-बाप से बड़ा नहीं होता

ट्रेंडिंग वीडियो