scriptBJP Candidate List 2024: यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट | BJP Candidate List 2024 for UP by-elections see complete list here | Patrika News
लखनऊ

BJP Candidate List 2024: यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

BJP Candidate List 2024: भाजपा ने यूपी उपचुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।

लखनऊOct 24, 2024 / 11:40 am

Sanjana Singh

bjp candidate list 2024

bjp candidate list 2024

BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 7 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, करहल में लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने अनुजेश यादव को टिकट दिया है। वहीं, कटेहरी से धर्मराज निषाद को टिकट दिया है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
1. कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर 

2. गाजियाबाद से संजीव शर्मा 

3. खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर 

4. करहल से अनुजेश यादव 

5. फूलपुर से दीपक पटेल

6. कटेहरी से धर्मराज निषाद 
7. मझवां से सुचिस्मिता मौर्या

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा के सिंबल पर लड़ेंगे INDIA गठबंधन के प्रत्याशी

दो सीटों पर नहीं उतारे उम्मीदवार

वहीं, भाजपा ने अभी कानपुर की सीसामऊ और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। सपा ने सीसामऊ सीट ने नसीम सोलंकी को उतारा है, जबकि भाजपा में अभी तक प्रत्याशी तय नहीं हो पाया है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट की बात करें तो यह चर्चा है कि यह सीट गठबंधन के तहत रालोद को दी जा सकती है।
UP Vidhan Sabha Election 2024
समझिए 9 सीटों का समीकरण…

करहल

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव वर्ष 2022 में जीते थे। लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद होने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया। सपा ने यहां से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर यादव-मुस्लिम गठजोड़ खासा मजबूत रहता है।

कुंदरकी

संभल की कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा के जियाउर्रहमान बर्क विधायक थे। यह सीट उनके सांसद बनने के बाद खाली हुई। सपा इस सीट पर 2012-17 और 2022 में जीत दर्ज कर चुकी है। यह सीट मुस्लिम आबादी बहुल होने के कारण भाजपा के लिए चुनौती है।

सीसामऊ

कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर वर्ष 2022 में सपा के उम्मीदवार हाजी इरफान सोलंकी जीते थे। सपा ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को यहां से टिकट दिया है। यहां पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है।

मीरापुर

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर 2022 में रालोद के चंदन चौहान विधायक बने थे। उनके बिजनौर के सांसद चुने जाने से यह सीट खाली हुई है। वर्ष 2012 में यहां बसपा तो 2017 में भाजपा जीती इस सीट पर जाट, दलितों के साथ ही मुस्लिम मतदाता का प्रभाव है।

खैर

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से भाजपा के अनूप प्रधान वाल्मीकि विधायक थे। अनूप हाथरस से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। वर्ष 2012 में रालोद और 2017 में भाजपा ने यह सीट जीती थी। यहां जाट, ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम मतदाता अच्छी तादाद में हैं।
यह भी पढ़ें

BJP पर अवधेश ने साधा निशाना, बोले- 2027 में बनेगी सपा की सरकार

गाजियाबाद

गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के अतुल गर्ग विधायक थे। वह भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। वह अब सांसद हो गए हैं। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। शहरी सीट होने के कारण यहां सवर्ण मतदाता बहुल है। दलित वोटर भी अच्छे-खासे हैं।

मझवां

मझवां विधानसभा उपचुनाव मिर्जापुर जिले की मझवां सीट भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के विनोद बिंद के इस्तीफे की बाद खाली हुई है। सपा ने पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर बिंद, राजभर जाति के अलावा कुर्मी समाज के मतदाता निर्णायक स्थिति में रहते हैं। ब्राह्मण वोटर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फूलपुर

प्रयागराज जिले की फूलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण पटेल 2022 में जीते थे। फूलपुर से सपा के सिंबल पर मुस्तफा सिद्दीकी मैदान में हैं। प्रवीण पटेल लोकसभा चुनाव में भाजपा से सांसद हो गए थे। इस सीट पर वर्ष 2017 में पहली बार प्रवीण पटेल जीते थे। यहां कुर्मी वोटरों के साथ ही मौर्य और मुस्लिम मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

कटेहरी

जिले की कटेहरी सीट से सपा के कद्दावर नेता लालजी वर्मा विधायक थे। वह अब अंबेडकरनगर के सांसद बन गए हैं। सपा ने कटेहरी से लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को टिकट दिया है। यहां पर दलितों के साथ ही कुर्मी और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।
UP By Polls 2024

Hindi News / Lucknow / BJP Candidate List 2024: यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो