scriptRajasthan Weather Update…अतिभीषण चक्रवाती तूफान का अलर्ट, राजस्थान में यहां दो दिन होगी जोरदार बारिश | Rajasthan Weather Update, Rajasthan Monsoon, Kota Weather, Jaipur Weat | Patrika News
कोटा

Rajasthan Weather Update…अतिभीषण चक्रवाती तूफान का अलर्ट, राजस्थान में यहां दो दिन होगी जोरदार बारिश

मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना

कोटाJun 10, 2023 / 10:57 pm

Ranjeet singh solanki

Rajasthan Weather Update...अतिभीषण चक्रवाती तूफान का अलर्ट, राजस्थान में यहां दो दिन होगी जोरदार बारिश

Rajasthan Weather Update…अतिभीषण चक्रवाती तूफान का अलर्ट, राजस्थान में यहां दो दिन होगी जोरदार बारिश

कोटा. मौसम विभाग ने शनिवार रात को मौसम का ताजा अपडेट जारी कर दिया है। पूर्वानुमान जारी करने के थोड़ी देर बाद ही श्रीगंगानगर के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अति भीषण चक्रवाती तूफान (VSCS) बिप्रजोय धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके कारण 16 जून को सुबह के समय तीव्र चक्रवाती तूफान (SCS) के रूप पाकिस्तान तट की ओर पहुंचने की प्रबल संभावना है। इस तंत्र के प्रभाव से 14-15 जून को दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 16-17 मई को राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है
अधिकतम पारा 42.6 डिग्री पार

कोटा संभाग में शनिवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। सुबह से ही तेज धूप रही। इसके चलते लोग कूलर, एसी की शरण में रहे। सुबह से ही चटख धूप खिलने से सुबह 8 बजे से ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया। इससे दिन का अधिकतम पारा 42.6 डिग्री पर जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाजार में सन्नाटा नजर आया। बूंदी में अधिकतम तापमान 42 व न्यनूतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारां जिले में शनिवार को तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तामपमान 30 डिग्री रहा। झालावाड़ जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।

Hindi News / Kota / Rajasthan Weather Update…अतिभीषण चक्रवाती तूफान का अलर्ट, राजस्थान में यहां दो दिन होगी जोरदार बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो