scriptRailway news : रेलवे की तैयारियां पूरी : 2 सितम्बर से ले सकेंगे नई वंदे भारत के सफर का मजा | Railway news: Railway preparations complete: You can enjoy the journey of new Vande Bharat from 2nd September | Patrika News
कोटा

Railway news : रेलवे की तैयारियां पूरी : 2 सितम्बर से ले सकेंगे नई वंदे भारत के सफर का मजा

राजस्थान की चौथी और कोटा होकर चलने पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की कोटा से संचालन की रेलवे ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 2 सितम्बर की सुबह वंदे भारत ट्रेन कोटा की ओर से आगरा के लिए रवाना होगी। इसी दिन ट्रेन आगरा से वापस कोटा होते हुए उदयपुर भी जाएगी।

कोटाAug 28, 2024 / 01:24 pm

Mukesh

INDIAN RAILWAY

वंदे भारत एक्सप्रेस

Kota news : राजस्थान की चौथी और कोटा होकर चलने पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की कोटा से संचालन की रेलवे ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 2 सितम्बर की सुबह वंदे भारत ट्रेन कोटा की ओर से आगरा के लिए रवाना होगी। इसी दिन ट्रेन आगरा से वापस कोटा होते हुए उदयपुर भी जाएगी।
कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि वंदे भारत कोटा रेल मंडल के तीन स्टेशनों कोटा, सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी स्टेशनों पर रूकेगी। कोटा में ट्रेन का संचालन 2 सितम्बर से शुरू हो जाएगा। इसी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह रहेगा वंदे भारत का शेड़्यूल
यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमी हाई स्पीड वन्दे भारत ट्रेन उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी के बीच किया जा रहा है।
नई वन्दे भारत दोनों दिशाओं में 2 सितम्बर से त्रि-साप्ताहिक रूप में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। इस वन्दे भारत एक्सप्रेस में अग्रिम आरक्षण बुकिंग शुरू हो गई है। वाया कोटा प्रथम दिन 2 सितम्बर को कोटा से आगरा कैंट के लिए चलेंगी।
इतनी सीटों पर हो सकेंगी बुकिंग

नई वंदे भारत ट्रेन में चेयरकार (सीसी) कोच में 389 बर्थ और एग्जीकूटिव क्लास (ईसी) कोच में 31 बर्थ रहेगी। कोटा से उदयपुर सिटी के लिए सीसी कोच में 388 बर्थ और ईसी कोच में 33 बर्थ उपलब्ध होगी। ट्रेन में सीटों की उपलब्धता को ट्रेन में आरक्षण बुकिंग के अनुसार रेलवे बदल भी सकेगा।
इस स्टेशन पर इतनी बजे पहुंचेंगी वंदे भारत
गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस उदयपुर सिटी से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान कर, कोटा 9.50 बजे आगमन, सवाई माधोपुर 11.00 बजे आगमन एवं गंगापुर सिटी 11.43 बजे आगमन कर दोपहर 2.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20982 आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट से 3.00 बजे प्रस्थान करगंगापुर सिटी 4.53 बजे आगमन, सवाई माधोपुर 5.38 बजे आगमन, कोटा शाम 7.00 बजे आगमन कर उदयपुर सिटी रात 11.45 बजे पहुंचेगी।

Hindi News/ Kota / Railway news : रेलवे की तैयारियां पूरी : 2 सितम्बर से ले सकेंगे नई वंदे भारत के सफर का मजा

ट्रेंडिंग वीडियो