scriptInterview: संगीतकार व गायक पृथ्वी गंधर्व बोले ‘प्राकृतिक रूप से तनाव दूर करता है संगीत’ | Musician and singer Prithvi Gandharva: 'Music relieves stress naturally' | Patrika News
कोटा

Interview: संगीतकार व गायक पृथ्वी गंधर्व बोले ‘प्राकृतिक रूप से तनाव दूर करता है संगीत’

संगीतकार व गायक पृथ्वी गंधर्व

कोटाSep 09, 2024 / 12:46 pm

Abhishek Gupta

Prithvi Gandharva

संगीतकार व गायक पृथ्वी गंधर्व

कलाकार को बढ़ाने में सोशल मीडिया की कितनी भूमिका है।

यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है, सोशल मीडिया के माध्यम से एक कलाकार दुनिया भर के श्रोताओं तक पहुंच सकता है। यह पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। विभिन्न प्लेटफॉर्म गाने, वीडियो, लाइव स्ट्रीम आदि की सुविधा मिलती है, लेकिन इनका प्रयोग विवेक से कराना चाहिए।
युवा नृत्य में ज्यादा, गायकी की ओर कम आ रहे हैं, क्या कारण है।

ऐसा नहीं है, युवाओं रुझान संगीत की ओर बढ़ा है। आप किसी भी रियलिटी शो को देखे या संगीत आयोजनों में युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। शास्त्रीय संगीत से लोगों को जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए कुछ नवाचारों की जरूरत है।
आज के दौर में गाने लंबे समय तक जुबां पर नहीं रहते, पहले गीतों से फिल्म ही सुपरहिट हो जाती थी, इसका क्या कारण मानते हैं।

नूडल तो आपको दो मिनट में ही समाप्त करना होगा। यदि गाने ऐसे हैं कि जुबां पर टिक नहीं पा रहे तो यह आज संगीतकारों के लिए चिंतनीय है। कई गाने बेहतरीन बन रहे है। कुल मिलाकर अच्छी चीज हर टाइम में अच्छी होती है।
संगीत से तनाव को किस तरह से दूर किया जा सकता है, खासतौर पर कोचिंग बच्चों के लिए यह कितना सार्थक हो सकता है।

संगीत हर किसी का तनाव कम कर सकता है। यह बात बच्चों से बड़ों तक लागू होती है। किशोर हो या वृद्ध, संगीत सभी के लिए एक प्राकृतिक तनाव निवारक के रूप में कार्य करता है। इसलिए जीवन में संगीत को शामिल करना न केवल आनंददायक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

Hindi News / Kota / Interview: संगीतकार व गायक पृथ्वी गंधर्व बोले ‘प्राकृतिक रूप से तनाव दूर करता है संगीत’

ट्रेंडिंग वीडियो