हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट स्टूडेंट्स को खासा भा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां एक वर्ष में 1 लाख 85, 500 स्टूडेंट्स आ चुके हैं। बिहार के बेगूसराय के स्टूडेंट जयंत कुमार बताते है कि रिवर फ्रंट पर नदी किनारे हल्का संगीत और फव्वारे मन मोह लेते है। हमारे तकरीबन सभी साथी रिवर फ्रंट घूम चुके है। यहां आकर तनाव दूर हो जाता है।
रिवर फ्रंट युवाओं खासकर नए जोड़ों को खासा रास आ रहा है। ऐसे में युवा इसे जीवन भर की यादगार के रूप में खुद के जोड़ने के लिए यहां फोटोशूट कर रहे है। इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में प्री-वेडिंग भी हो रही है। रिवर फ्रंट पर हर माह औसतन 13 से अधिक प्री-वेडिंग शूटिंग हो रही है। अब तक यहां 163 जोड़े अपनी प्री-वेडिंग शूट करवा चुके है। कोटा में प्री-वेडिंग शूट करवाने के लिए राजस्थान के अलावा देश भर से जोड़े पहुंच रहे है।
चंबल रिवर फ्रंट पर ये कमियां हो रही महसूस – – चंबल रिवर फ्रंट पर टेंट सिटी और होटलों का काम नहीं हुआ शुरू।
– रिवर फ्रंट पर अधिकांश दुकानों का संचालन नहीं हुआ शुरू।
– दोनों सिरों को मिलाने के लिए नहीं बन पाया रोप-वे। – चंबल रिवर फ्रंट पर शुरू नहीं हो सका क्रूज का संचालन।
– दुनिया की सबसे बड़ी घंटी नहीं आई सांचे से बाहर।
ये सुविधाएं मांग रहा रिवर फ्रंट – विश्व प्रसिद्ध नौ इमारतों में नहीं मिल रहा विदेशी भोजन।
– रिवर फ्रंट के दोनों सिरों पर चेन माउंटेन ट्रेन हो शुरू। – पर्यटकों की सुविधाओं के लिए संचालित हो रिवर फ्रंट बाजार।
– पर्यटकों के चंबल रिवर फ्रंट पर रूकने के लिए हो व्यवस्था।
फैक्ट फाइल –
– 1245 करोड़ रुपए से हुआ हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण। – 26 घाट दुनिया की संस्कृति की अलग-अलग थीम पर आधारित।
– 42 मीटर ऊंची चम्बल माता की मूर्ति से गिरता है झरना।
– 9 विश्व प्रसिद्ध इमारतों की प्रतिकृति का निर्माण – 7 संभागों को दर्शाती इमारतों का निर्माण।
– 10 हजार से अधिक एलईडी लाइटों वाला एलईडी गार्डन।
– 163 वेडिंग शूट हो चुके। – 32 फीट ऊंचा, 25 टन वजनी गनमेटल का नेहरूजी का मुखौटा।
– 20 फीट ऊंची नंदी प्रतिमा। – 3 भाषाओं गीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोक।
– 40 मीटर व्यास का बार्सिलोना की तर्ज पर निर्मित कोटा फाउंटेन।