scriptAccident news : घर पर गिरी हाईटेंशन लाइन, नंगे पैर घूमती महिला की मौत | Accident: High tension line fell on the house, woman walking barefoot died | Patrika News
कोटा

Accident news : घर पर गिरी हाईटेंशन लाइन, नंगे पैर घूमती महिला की मौत

शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र िस्थत आंवली-रोझड़ी क्षेत्र के शिव नगर में शनिवार तड़के बरसात के दौरान घर पर 11 केवी की हाइटेंशन विद्युत लाइन गिरने से फैले करंट से एक महिला की मौत हो गई।

कोटाAug 10, 2024 / 11:15 pm

Mukesh

accident news

मृतका दुर्गेश सेन।

Kota news : शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र िस्थत आंवली-रोझड़ी क्षेत्र के शिव नगर में शनिवार तड़के बरसात के दौरान घर पर 11 केवी की हाइटेंशन विद्युत लाइन गिरने से फैले करंट से एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर निवासी मनीष सेन का मकान आंवली-रोझड़ी के शिव नगर में है। यहां वह परिवार समेत रहता है। शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के के बीच तेज बारिश के समय अचानक 11 केवी हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर मकान पर गिरा। इससे मकान में करंट फैल गया। इस दौरान मनीष की पत्नी दुर्गेश सेन नंगे पैर घर में घुम रही थी। इससे वह घर में फैले करंट के संपर्क में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
सप्लाई बंद नहीं होने से हादसा
मामले में राष्ट्रीय नाई महासभा ने रोष जताया है। महासभा के जिलाध्यक्ष अमित सैन ने आरोप लगाया कि तेज बारिश में भी लाइट बंद नहीं की गई। ऐसे में बारिश से 11 केवी हाइटेंशन का तार टूट गया और मोहल्ले के घरों में करंट फैल गया। मामले में मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग से सम्पर्क साधने की कोशिश की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि समय रहते तारों को हटा दिया जाता, तो विद्युत सप्लाई बंद करवा देते तो यह हादसा नहीं होता।

Hindi News / Kota / Accident news : घर पर गिरी हाईटेंशन लाइन, नंगे पैर घूमती महिला की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो