scriptकुसमुंडा मार्ग पर फिर से भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन, लोग हुए खिन्न | Huge traffic jam again on Kusmunda road, people upset | Patrika News
कोरबा

कुसमुंडा मार्ग पर फिर से भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन, लोग हुए खिन्न

CG News: कुसमुंडा मार्ग पर लग रहे बार-बार जाम से कई महीने से परेशान हैं।

कोरबाNov 25, 2023 / 05:41 pm

चंदू निर्मलकर

कुसमुंडा मार्ग पर फिर से भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन, लोग हुए खिन्न

कुसमुंडा मार्ग पर फिर से भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन, लोग हुए खिन्न

कोरबा। CG News: कुसमुंडा मार्ग पर लग रहे बार-बार जाम से कई महीने से परेशान हैं। आम लोगों को चुनाव से पहले प्रशासन ने राहत दी थी। भारी वाहनों के पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। एसईसीएल के निजी गार्ड को जगह-जगह पर तैनात किया गया था ताकि बेवजह वाहन सड़क किनारे न रूके। चुनाव बीतने के एक सप्ताह भी नहीं हुए थे कि सड़क पर वाहनों की जाम की तस्वीर पहले की तरह फिर दिखने लगी है।
यह भी पढ़ें

CG Weather News: कड़ाके की पड़ने लगी है ठंड, स्कूलों की टाइमिंग में आए चेंजेस



शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर तीन से चार कतार में भारी वाहन फंसे हुए थे। इसकी वजह से चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक भी फंसे रहे। बीच में कुछ देर के लिए जाम को हटाया गया था, लेकिन बार-बार फिर जाम की स्थिति बनती रही। इस जाम की वजह से कुसमुंडा क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग भी एक बार फिर दिक्कत झेल रहे हैं। मुख्य मार्ग पर जाम की वजह से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें

Photos: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान

दो महीने पहले जाम की समस्या विकराल हो चुकी थी, तब प्रशासनिक अधिकारियों ने ही मोर्चा संभालकर स्थिति को संभाला था, लेकिन चुनाव बीतने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं हो रहे हैं। तीन दिसंबर को मतगणना से पहले कलेक्ट्रेट से लेकर तमाम सरकारी दफ्तरों में छुट्टी जैसा माहौल है।
यह भी पढ़ें

Elephant Terror: हाथियों के झुण्ड ने खूंटे से बंधे गाय-बैलो को कूचला, ले ली इतनों की जान



यही स्थिति रिस्दा से बालको मार्ग की

जाम की यही स्थिति रिस्दा से लेकर बालको मार्ग पर भी है। भारी वाहनों की इस मार्ग पर लंबी कतारें लगी रही। परसाभाठा से रुमगढ़ा मार्ग पर भी यही स्थिति थी। चुनाव से पहले इस मार्ग को भी जाम से मुक्त किया गया था। लोगों ने राहत की सांस ली थी। अब मार्ग पर पुलिस की चौकसी भी कम हो गई है।

Hindi News/ Korba / कुसमुंडा मार्ग पर फिर से भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन, लोग हुए खिन्न

ट्रेंडिंग वीडियो