scriptCG Weather Update: प्रदेश में जल्द होगी गर्मी की एंट्री, दिन का बढ़ा तापमान तो रात….देखिए IMD का ताजा अपडेट | CG Weather Update: Summer will enter the state soon | Patrika News
कोरबा

CG Weather Update: प्रदेश में जल्द होगी गर्मी की एंट्री, दिन का बढ़ा तापमान तो रात….देखिए IMD का ताजा अपडेट

CG Weather Update: दिन में चुभती धूप लोगों को गर्मी के दस्तक का अहसास कराने लगी है। रात में ठंडी बरकरार है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गई है। रात के पारा में भी इजाफा हुआ है। लेकिन ठंड अब भी बरकरार है।

कोरबाFeb 05, 2024 / 05:38 pm

Khyati Parihar

weather_today.jpg

Weather forcast in Rajasthan : 26, 27 को बीकानेर- जोधपुर संभाग में हल्की बौछारें का पूर्वानुमान

Weather Alert In CG: दिन में चुभती धूप लोगों को गर्मी के दस्तक का अहसास कराने लगी है। रात में ठंडी बरकरार है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गई है। रात के पारा में भी इजाफा हुआ है। लेकिन ठंड अब भी बरकरार है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान में लगभग 17 डिग्री से अधिक अंतर पर पहुंच गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।
यह भी पढ़ें

CG Breaking: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की प्रेसवार्ता शुरू, IT की कार्रवाई पर बोले- हमें गोली मार दिया जाए..

रविवार की सुबह छह बजे से पहले ठंड रही। सूर्योदय के साथ ही तापमान इजाफा शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। धूप तेज होती गई। वातावरण गर्म होने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। तेज धूप चुभने लगी। लोग धूप से बचने का प्रयास किया। इसी के साथ दिन में ठंड से लोगाें को राहत मिली है। सुबह का तापमान 30 डिग्री को पार हो गई। दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब दिन बढ़ने लगा है और रात छोटी होने लगी है। मौसम विभाग ने दिन में तेज धूप की वजह से सुबह लगभग 10 बजे के आसपास तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया है। न्यनूतम पारा 13 डिग्री दर्ज की गई। इससे न्यनूतम और अधिकतम तापमान का अंतराल लगभग 17 डिग्री से अधिक हो गई है।
Weather Update: इसका असर लोगाें के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगा है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यनूतम और अधिकतम तापमान मे इजाफा का अनुमान लगाया जा रहा है। दिन में लोग अब पंखा के इस्तेमाल करने लगे हैं।रात में मौसम शुष्क होने और हलकी हवा चलने से रात में ठंडक बनी हुई है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए सिगड़ी कोयला का उपयोग कर रहे हैं। झुग्गी बस्ती व उससे लगे मुख्य मार्ग पर ही लोग सुबह और शाम सिगड़ी कोयला जला रहे हैं।

Hindi News/ Korba / CG Weather Update: प्रदेश में जल्द होगी गर्मी की एंट्री, दिन का बढ़ा तापमान तो रात….देखिए IMD का ताजा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो