scriptCG News: करवा चौथ से पहले परिवार में छाया मातम, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत… | CG News: Husband and wife died due to electric shock | Patrika News
कोरबा

CG News: करवा चौथ से पहले परिवार में छाया मातम, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत…

CG News: कोरबा जिले में कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी करंट की चपेट में आ गये।

कोरबाOct 20, 2024 / 01:51 pm

Laxmi Vishwakarma

CG News
CG News: विद्युत की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों ओड़िसा के मूल निवासी थे। दंपती कोरबा के कुसमुंडा में किराए के मकान अपने बच्चे के साथ रहते थे। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है।
कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मनगांव में एक किराए के मकान में दुर्योधन महनता अपनी पत्नी पार्वती महनता और लगभग 12 साल के पुत्र के साथ रहते थे। दोपहर को दुर्योधन की पत्नी पार्वती घर के आंगन में कपड़ा सुखाने के लिए निकली।

CG News: करंट की चपेट में आए पति-पत्नी

आंगन में फैले तार पर कपड़ा डालते ही वह करंट की चपेट में आ गई। उस पर पति दुर्योधन की नजर पड़ी। दौड़ते हुए दुर्योधन पत्नी के पास पहुंचा और उसे पकड़कर खींचा। इसी बीच दुर्योधन भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों तार से चिपके हुए थे। इस बीच घर में पहुंची एक अन्य महिला ने दोनों को तार से चिपके हुए देखा, वह डर गई।

डॉक्टर ने दोनों को किया मृत घोषित

मामले की जानकारी आसपास रहने वाले लोगों को दी। लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को करंट से चिपका हुआ देखा। विद्युत के तार को काटकर पति-पत्नी को हटाकर कुसमुंडा स्थित कोयला कंपनी के विभागीय अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण कर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें

CG News: स्कूल-सफाई कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, सामूहिक आत्मदाह करने की दी चेतावनी, जानें मामला…

पत्नी दर्जी व पति निजी कंपनी में था कर्मी

दुर्योधन और पार्वती ओड़िसा के गांव वाम के मूल निवासी थे, जो ढेंकनाल जिला में स्थित है। पिछले कई साल से कुसमुंडा के पास स्थित मनगांव में एक किराए के मकान में रहते थे। पार्वती दर्जी का काम करती थी जबकि दुर्योधन एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। शनिवार को एक महिला कपड़ा लेने-देने के संबंध में पार्वती के घर पहुंची तब उसने दोनों को करंट से चिपका हुआ देखा।

मृत मां बाप को देख रो-रो कर बच्चों को बुरा हाल

CG News: घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और दंपती को लेकर अस्पताल पहुंचे। शाम को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को गृहग्राम के लिए रवाना किया।
माता-पिता के शव को लेकर 12 साल का पुत्र गृहग्राम के लिए गया। उसकी आंखों में आंसू थे और माता-पिता को खोने का गम। हालांकि आसपास के लोगों ने बच्चे का ढांढस बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन माता-पिता को देखकर बच्चे के आंसू थम नहीं रहे थे।

Hindi News / Korba / CG News: करवा चौथ से पहले परिवार में छाया मातम, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत…

ट्रेंडिंग वीडियो