बताया जा रहा है कि इससे पहले पांच साल पूर्व ये सभी दान पेटियां खोली गई थीं। उस दौरान पेटियों से दान के रूप में 27 लाख 50 हजार रुपए निकले थे। बताया जा रहा है कि मंदिर की दान पेटियों की राशि की गणना शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, जिसमें 20 पटवारी, 10 शिक्षकों की ड्यूटी तो लगी ही थी, साथ ही 25 अन्य विबागों के कर्मचारियों को भी राशि गणना के लिए लगाया गया था। इस तरह राशि गणना में कुल 55 सदस्यी टीमलगाई गई थी, जिन्हें राशि गिनने में करीब 36 घंटों का समय लगा। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप मिश्रा का कहना है कि मंदिर की दान पेटियों में कुल 34 लाख 54 हजार 240 रुपए निकले हैं।
यह भी पढ़ें- कपल्स में तेजी से बढ़ रहा Sleep Divorce का Trend, जान लें इसके फायदे
5.71 लाख की चिल्लर, 10 के नोट में 20 लाख
बताया जा रहा है कि राशि गणना में लगे कर्मचारियों को दान पेटियों से निकली चिल्लर गिनने में खासा मशक्कत का सामना करना पड़ा। जानकारी ये भी सामने आई है कि 5 और 10 के सिक्कों के रूप में मंदिर ट्रस्ट को 5 लाख 71 हजार रुपए दान में मिले, जबकि 10 के नोटों की संख्या सबसे अधिक रही। 10 के नोटों से 20 लाख रुपए इकट्ठे हुए हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के बेटे की गुंडागर्दी का Video Viral, शराब के नशे में युवक को बेरहमी से पीटा