scriptभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन | karauli news | Patrika News
करौली

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन

करौली. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन है और यहां अपराध बेलगाम हो गए हैं।

करौलीJul 15, 2021 / 08:52 pm

Dinesh sharma

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन

करौली. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन है और यहां अपराध बेलगाम हो गए हैं। इससे जनता त्रस्त है, लेकिन गहलोत सरकार इससे बेपरवाह बनी हुई है। आम जनता को इस कुशासन से निजात दिलाने के लिए भाजपा की ओर से मुद्दों को उठाया जाएगा।
गुरुवार को यहां एक मैरिज होम में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने आए प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि गहलोत सरकार सालभर से क्वारंटाइन है। उनके मंत्री व विधायक ना जनता से मिल रहे हैं और ना ही अपने क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं, जिससे राज्य का किसान, युवाओं सहित सभी वर्ग पूरी तरह हताश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ना किसानों का कर्ज माफ हुआ और ना ही सरकार ने वादे पूरे किए हैं। दूसरी ओर प्रदेश में अपराध बढ़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए जा पैसा दिया जा रहा है, उसका भी उपयोग नहीं है। जल जीवन मिशन के तहत राज्य सरकार केन्द्र के पैसे का उपयोग नहीं कर पा रही। प्रदेश में विकास ठप हो गया है। इस मौके पर प्रदेश में अगले चुनाव में सीएम कौन होगा कि सवाल के जबाव में राष्ट्रीय महामंत्री बोले कि राजस्थान में चुनाव में अभी समय है। ऐसे में यह सवाल एक वर्ष बाद किया जाए तो उचित रहेगा।

महंगाई पर बोले प्रदेश कम करे टैक्स
इस दौरान डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के सवाल पर राष्ट्रीय महामंत्री बोले कि राजस्थान में अन्य राज्यों के मुकाबले टैक्स अधिक है, जिससे दाम बढ़े हुए हैं। गहलोत सरकार उत्तरप्रदेश, हरियाणा की तरह टैक्स कम करे, तो आम जनता को राहत मिलेगी।
संगठन को बनाएं सर्वव्यापी
इस मौके पर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को जोश के साथ संगठन को मजबूती देकर मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का आह्मन किया है। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अपराध बढ़ रहे हैं। जनता परेशान है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनें और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप आंदोलन कर मुद्दों को उठाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मदारी सौंपने, संगठन को सर्वव्यापी बनाने, केन्द्र की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, राजस्थान में कुशासन के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही। बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, जिला सगंठन प्रभारी भानू प्रताप सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, किसान मोर्चा के मंत्री अशोक सिंह धाबाई, पूर्व विधायक राजकुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंघल, कैलाश शर्मा, महेन्द्र मीना, भौरूसिंह जादौन, शिवकुमार सैनी, पूर्व विधायक रमेश मीना, पूर्व विधायक सुरेश मीना, जिला महामंत्री धीरेन्द्र बैंसला, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री सहित अन्य मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री का करौली सहित अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया।

Hindi News / Karauli / भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन

ट्रेंडिंग वीडियो