मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आंधी चलने के साथ बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश के साथ बार-बार बिजली भी चमकेगी। रात में भी मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बहुत ज्यादा बारिश होने का अलर्ट है।
कैसा रहेगा कानपुर में मौसम?
कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल गरजने के साथ आंधी भी चलने की संभावना है। बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश भी होगी। रात में भी मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी। गई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, इटावा में भी बादल और तेज हवा चलेगी। मूसलाधार बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।