scriptWeather update: आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जाने कैसा रहेगा मौसम | Mausam update: cloudy sky, know weather news | Patrika News
कानपुर

Weather update: आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जाने कैसा रहेगा मौसम

आज दिवाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हवाओं का झोंका भी आ सकता है। आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। कानपुर देहात का भी मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर लगभग 10 डिग्री का बना हुआ है।

कानपुरOct 24, 2022 / 11:20 am

Narendra Awasthi

Weather update: आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जाने कैसा रहेगा मौसम

Weather update: आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जाने कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज दिवाली के दिन के मौसम के विषय में जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह और शाम मौसम साफ रहेगा। कानपुर देहात का मौसम भी कुछ-कुछ शहर के जैसा ही रहेगा। सुबह का तापमान लगभग 20 डिग्री के आसपास बताया गया है। दोपहर को तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। आज आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह का मौसम साफ है। लेकिन दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। शाम को मौसम साफ रहेगा। तापमान 23 डिग्री से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 7 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। आगामी 25 अक्टूबर को आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है।

 

कैसा रहेगा कानपुर देहात का मौसम

मौसम विभाग से आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह का तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रह सकती है। दोपहर को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। तेज हवा भी चलने की उम्मीद है। शाम को आंशिक रूप से बादलों के बीच तापमान अधिकतम 25 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।

Hindi News/ Kanpur / Weather update: आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जाने कैसा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो