scriptलो प्रेशर का तांडव: 18 सितंबर तक बारिश से तबाही, इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट | low pressure: heavy rain cause havoc till September 18, alert issued these districts | Patrika News
कानपुर

लो प्रेशर का तांडव: 18 सितंबर तक बारिश से तबाही, इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

anti cyclone active, la-Nina inactive in September, heavy rain due to low pressure आईएमडी ने मानसून की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी दी है। ला नीना भी इस महीने न्यूट्रल है। अक्टूबर में सक्रिय होगा। लो प्रेशर के कारण इन जिलों में आफत की बारिश होगी।

कानपुरSep 14, 2024 / 07:21 am

Narendra Awasthi

anti cyclone active, la-Nina inactive in September, heavy rain due to low pressure मौसम विभाग ने मानसून 2024 को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अभी इसके वापसी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि एंटी साइक्लोन के कारण कानपुर मंडल के सभी जिलों में रुक-रुक कर खूब बारिश होगी। यह स्थिति 18 सितंबर तक बनी रहेगी। पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। एक दूसरा लो प्रेशर बंगाल की खाड़ी से आ रहा है। जिसका असर बिहार में ज्यादा पड़ेगा। क्योंकि अभी वहां बारिश कम हुई है। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश से सटे जिले प्रयागराज से आगरा तक बारिश की संभावना अधिक रहेगी।
यह भी पढ़ें

Good news: 16 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बैंक, स्कूल, कार्यालय सभी रहेंगे बंद

anti cyclone active, la-Nina inactive in September, heavy rain due to low pressure‌ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि तराई के क्षेत्र में बारिश की संभावना कम है। लेकिन बारिश जरूर होगी। यह बारिश से 30 सितंबर तक होगी। मानसून 2024 के वापसी के कोई सिम्टम्स दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। इस महीने ला नीना न्यूट्रल है। अक्टूबर महीने में लानी न एक्टिव होने की संभावना है।

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 66 प्रतिशत बारिश के साथ 7.7 मिली मीटर बारिश हो सकती है।

14 सितंबर को कानपुर में कैसा रहेगा मौसम?

anti cyclone active, la-Nina inactive in September, heavy rain due to low pressure शनिवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 58 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार 24 घंटे में 12.6 मिली मीटर बारिश हो सकती है। ‌

कैसा रहेगा 15 सितंबर का मौसम?

anti cyclone active, la-Nina inactive in September, heavy rain due to low pressure मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 27 डिग्री बारिश होने का की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और बादल भी गरजने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ‌

Hindi News/ Kanpur / लो प्रेशर का तांडव: 18 सितंबर तक बारिश से तबाही, इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो