सीएसए यूनिवर्सिटी कानपुर के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, कल यानी 27 नवम्बर को उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने की सम्भावना है। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव हो जाने से प्रदेश में ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने की बिदाई और दिसंबर की शुरुआत प्रदेश में कड़ाके की ठंड से होगी। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं दिसंबर में शीतलहर चलने की सम्भावना है। अगर तापमान की बात करें तो कल अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।