scriptमौसम अपडेट: एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज पहुंचेगा हिमालय क्षेत्र, मौसम वैज्ञानिक बोले | new western disturbanc reach Himalayan region today | Patrika News
कन्नौज

मौसम अपडेट: एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज पहुंचेगा हिमालय क्षेत्र, मौसम वैज्ञानिक बोले

आईएमडी मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार हिमालय क्षेत्र में आज 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका असर दो तीन दिनों में मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी लगातार बुद्धि हो रही है। ‌

कन्नौजFeb 26, 2024 / 07:02 am

Narendra Awasthi

एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज पहुंचेगा हिमालय क्षेत्र

आसमान में छाए रहेंगे बादल

IMD weather forecast western disturbance on Himalayas Kanpur, Farrukhabad, Kannauj weather आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग में के अनुसार आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में सूरज की गर्माहट लोगों को गर्मी का एहसास कराएंगे। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।‌ आज 26 फरवरी को एक ताजा western disturbance वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र के ऊपर पहुंच सकता है। जिसका असर मैदानी भागों में भी बढ़ेगा। Kanpur कानपुर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में वृद्धि नजर आ रही है। Farrukhabad फर्रुखाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यही स्थिति Kannauj कन्नौज की रहने की भी संभावना है। दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: आज से शुरू हो रहा है रोजगार मेला, 1 मार्च तक चलेगा

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से है। हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं 5 किलोमीटर की गति से चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं 9 किलोमीटर प्रति घंटे सिर्फ की रफ्तार से चल सकती है। रात को भी आसमानी बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News/ Kannauj / मौसम अपडेट: एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज पहुंचेगा हिमालय क्षेत्र, मौसम वैज्ञानिक बोले

ट्रेंडिंग वीडियो