scriptकन्नौज कालेज दुष्कर्म मामला: पूर्व ब्लाक प्रमुख की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, रिपोर्ट डीएम के पास | Kannauj college rape case: bulldozer run on illegal properties | Patrika News
कन्नौज

कन्नौज कालेज दुष्कर्म मामला: पूर्व ब्लाक प्रमुख की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, रिपोर्ट डीएम के पास

Kannauj college rape case कन्नौज कालेज दुष्कर्म मामला प्रशासन अब पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ शिकंजा कस रहा है। अवैध संपत्तियों की जांच के लिए बनाई गई टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। अब बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है।

कन्नौजSep 09, 2024 / 09:37 pm

Narendra Awasthi

Kannauj college rape case उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कॉलेज के अंदर नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। शासन के आदेश पर तहसील टीम ने तिर्वा और सदर क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख के बनाए गए कॉलेज, होटल और आवासीय भवनों की जांच की है। जिसकी सूची उन्होंने डीएम को दी है।‌ यह संपत्ति सदर और तिर्वा तहसील में स्थित है। ‌ जिनमें काफी गड़बड़ियां पाई गई है। अब डीएम के आदेश का इंतजार हो रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, उसके भाई नीलू यादव और बुआ इस समय जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें

Good news: 16 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बैंक, स्कूल, कार्यालय सभी रहेंगे बंद

Kannauj college rape case पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव का चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय संचालित है। जिसमें 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुश्मन की घटना को अंजाम दिया गया था। 11 अगस्त को हुई इस घटना में किशोरी की शिकायत पर रात में ही पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। मौके पर पीड़िता की बुआ को भी मौजूद थी। शुरुआत में पीड़िता का सहयोग कर रही थी। लेकिन बाद में असहयोग करते हुए फरार हो गई। पुलिस ने बुआ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तिर्वा और सदर एसडीएम ने सौंपी जांच रिपोर्ट

Kannauj college rape case जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख की संपत्तियों की जांच हो रही है। एडीएम सदर रामकेश नेतृत्व में बनाई गई टीम जांच कर रही है‌। जबकि एसडीएम तिर्वा ने अपने क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख की संपत्तियों की जांच की। ‌ दोनों ही एसडीएम ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

यहां पर मिली अवैध संपत्ति

Kannauj college rape case इस दौरान सदर क्षेत्र में स्थित सराय मीरा और तिर्वा स्थित होटल को अवैध पाया गया। नसरापुर स्थित डिग्री कॉलेज, मकरंद नगर आदि स्थानों पर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख की संपत्तियां की भी जांच की गई। एसडीम से मिली रिपोर्ट के आधार पर डीएम के आदेश पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि जहां-जहां गड़बड़ी मिली है। वहां पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Kannauj / कन्नौज कालेज दुष्कर्म मामला: पूर्व ब्लाक प्रमुख की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, रिपोर्ट डीएम के पास

ट्रेंडिंग वीडियो