scriptकन्नौज: सिपाही के ऊपर मुकदमा दर्ज, पुलिस जीप से हुई दुर्घटना में दो ग्रामीण हुए थे घायल | Kannauj: Case filed against constable, two villagers injured in accident | Patrika News
कन्नौज

कन्नौज: सिपाही के ऊपर मुकदमा दर्ज, पुलिस जीप से हुई दुर्घटना में दो ग्रामीण हुए थे घायल

Case filed against constable कानपुर पुलिस जीप चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामलीला के दौरान जीप से दो ग्रामीण घायल हुए थे जिसमें एक की हालत गंभीर है। घटना विशुनगढ़ थाना क्षेत्र की है।

कन्नौजOct 18, 2024 / 01:13 pm

Narendra Awasthi

Case filed against constable उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रामलीला के दौरान पुलिस जीप से दुर्घटना हो गई। जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सामने आने के बाद घायल परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल का उपचार कानपुर के अस्पताल में चल रहा है। कन्नौज पुलिस ने बताया कि रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त मोबाइल टीम लगाई गई थी। चालक के जीप स्टार्ट करते समय दुर्घटना हो गई। क्षेत्राधिकारी को जांच दी गई है। घटना विशुनगढ़ थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

कानपुर सीसामऊ विधानसभा उप निर्वाचन 2024: 16 सौ मतदाता हुए कम, डीएम ने बताया कारण

Case filed against constable विशुनगढ़ थाना में तहरीर देकर शहनाज बानो निवासी विशुनगढ़ ने बताया कि वह अपने पति मोहम्मद शमी के साथ 14 अक्टूबर की रात को कस्बे में हो रही रामलीला देखने गई थी। रामलीला मैदान के पीछे खड़ी जीप में सिपाही सुमेर ने चाबी लगाकर स्टार्ट कर दी। गाड़ी गियर में होने के कारण आगे बढ़ गई। जिससे उनके मोहम्मद शमी को गंभीर चोटे आई हैं। एक और ग्रामीण घायल हो गया। उनके पति का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहती है कन्नौज पुलिस?

Case filed against constable इस संबंध में कन्नौज पुलिस ने बताया कि रामलीला हो रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त मोबाइल टीम को लगाया गया था। इसके चालक सिपाही ने गाड़ी स्टार्ट की। जिससे दुर्घटना हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मौके पर मौजूद सिपाहियों ने सीएचसी छिबरामऊ में भर्ती कराया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ को जांच दी गई है।

Hindi News / Kannauj / कन्नौज: सिपाही के ऊपर मुकदमा दर्ज, पुलिस जीप से हुई दुर्घटना में दो ग्रामीण हुए थे घायल

ट्रेंडिंग वीडियो