scriptब्रह्मानंद नेताम की तलाश में रात भर दबिश देती रही झारखंड पुलिस, धमतरी और बालोद भी पहुंची | Jharkhand police raided all night for Netam's arrest, Dhamtari and Bal | Patrika News
कांकेर

ब्रह्मानंद नेताम की तलाश में रात भर दबिश देती रही झारखंड पुलिस, धमतरी और बालोद भी पहुंची

kanker news : झारखंड पुलिस ने 29 नवंबर को कोतवाली में सुबह 10 बजे उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन नेताम पूछताछ के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं,इसलिए पुलिस अब तेजी से दबिश दे रही है।

कांकेरNov 30, 2022 / 12:43 pm

Shiv Singh

ब्रह्मानंद  नेताम की तलाश में रात भर दबिश देती रही झारखंड पुलिस, धमतरी और बालोद भी पहुंची

ब्रह्मानंद नेताम की तलाश में रात भर दबिश देती रही झारखंड पुलिस, धमतरी और बालोद भी पहुंची

कांकेर. Bhanupratappur By Election 2022 : भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की तलाश में झारखंड पुलिस लगातार दबिश दे रही है। झारखंड के थाना टेल्को में दर्ज अपराध की विवेचना हेतु एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कांकेर पहुंची हुई है, झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर, फरार आरोपी की पतासाजी हेतु विगत रात्रि में धमतरी एवं बालोद में विभिन्न स्थानों पर,दबिश दिया परंतु फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
दुराचार से जुड़े इस अपराध के अनुसंधान एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु,आरोपियों के संबंध में मिली विशिष्ट सूचना पर मामले में अनुसंधान के लिए झारखंड पुलिस आज प्रात: रायपुर रवाना हुई है विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस का अभियान जारी है। उधर भाजपा खेमा भी लगातार पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश में है कि पूछताछ का काम मतदान और मतगणना के बाद किया जाय।
कल नेताम को भेजी गई नोटिस
दुराचार सहित कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन्हें नोटिस दिया जा चुका है पर वे पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं। इस बीच मंगलवार को नेताम के निर्वाचन अभिकर्ता नंद कुमार ओझा ने झारखंड पुलिस को एक ज्ञापन देकर यहां अपनी बात रखी थी। उन्होंने ये सारी बातें नेताम की ओर से कही हैं। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि झारखंड में नेताम के खिलाफ दुराचार का प्रकरण वर्ष 2019 से है लेकिन तब से लेकर अब तक किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। पहली बार २९ नवंबर को नेताम के बेटे को ऐसा नोटिस मिला है।
नर्वाचन अभिकर्ता ओझा ने झारखंड पुलिस को बताया कि नेताम भाजपा के भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशी हैं और यहां ५ दिसंबर को मतदान है। मतदान में सिर्फ ५ दिन शेष होने के कारण नेताम चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और उनके पास समय नहीं है। ऐसे में मतगणना के बाद (8 दिसंबर 2022) के बाद पुलिस द्वारा बताए गए स्थान और समय पर पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कांकेर में डेरा डाले है झारखंड पुलिस
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच झारखंड पुलिस की तीन दिनों से कांकेर में एन्ट्री से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम समेत दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस पहुंची है।

Hindi News / Kanker / ब्रह्मानंद नेताम की तलाश में रात भर दबिश देती रही झारखंड पुलिस, धमतरी और बालोद भी पहुंची

ट्रेंडिंग वीडियो