scriptCG Election 2023: कांग्रेस ने कितना जीता हैं लोगों का दिल, भरोसा यात्रा में सामने आ रही ऐसी बात, गिना रहे सरकार की उपलब्धियां | How much did public trust? Congress took out Bharosa Yatra to know | Patrika News
कांकेर

CG Election 2023: कांग्रेस ने कितना जीता हैं लोगों का दिल, भरोसा यात्रा में सामने आ रही ऐसी बात, गिना रहे सरकार की उपलब्धियां

Chhattisgarh assembly elections 2023: कांग्रेस लोगों के बीच भरोसा कायम करने में कितनी कामयाब रही है, ये टटोलने के लिए पूरे प्रदेश में भरोसा यात्रा निकाल रही है।

कांकेरOct 04, 2023 / 03:09 pm

Khyati Parihar

How much did the public trust? Congress took out Bharosa Yatra to know

भरोसा यात्रा

कांकेर। Chhattisgarh assembly elections 2023: कांग्रेस लोगों के बीच भरोसा कायम करने में कितनी कामयाब रही है, ये टटोलने के लिए पूरे प्रदेश में भरोसा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में निकाली गई भरोसा यात्रा सोमवार को दुर्गकोंदुल पहुंची। भरोसा रैली का स्वागत ग्राम भंडारडिगी, ब्लाक मुख्यालय दुर्गूकोंदल में स्वागत किया गया। रैली में शामिल युवक कांग्रेस के पदाधिकारी (Congress)और कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के नाम नारे लगाकर शक्ति प्रदर्शन किया।
पटाखे फोड़कर मुख्य चौक दुर्गूकोंदल में भूपेश बघेल सरकार के जनहितकारी कार्य के नाम पर खुशियां मनाई और आतिशबाजी किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों प्रदेश की भूपेश सरकार के कामकाज को लेकर भरोसे रैली और भरोसा सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से जोड़ रही है, कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य है, कि कांग्रेस जो कहती है, वह जनहित में करके दिखाती है। यही काम प्रदेश की सत्ता में काबिज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार जमीनी स्तर पर किया है।
यह भी पढ़ें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में इसी सप्ताह लग सकती हैं आचार संहिता, फटाफट निपटा लें यह काम

Chhattisgarh assembly elections 2023: कांग्रेस ने कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारी भत्ता, गोधन न्याय योजना, तेंदूपत्ता 400 सौ रूपये की दर से खरीदी, वनोपज की सरकारी दाम पर खरीदी, वनाधिकारी पट्टा, अंग्रेजी की नि:शुल्क पढ़ाई के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्यमंत्री बाजार हाट योजना के तहत मरीजों की नि:शुल्क ईलाज, गोटुल भवन, देवगुड़ी भवन निर्माण, छत्तीसगढ़ की मूल खेलों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत, राम वन गमन पथ का निर्माण, शिक्षक की कमी को पूरा करने शिक्षकों की भर्ती, गौठान निर्माण सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को लाभ पहुंचाया है। जिससे छत्तीसगढ़ के किसान, आम नागरिक, समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो गई है।
छत्तीसगढ़ की विकास दर बढ़ गई, छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन किसानों को हर साल 7 हजार रूपये देकर गरीबी से उपर उठाई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली कराकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को लाभ भूपेश बघेल सरकार और उनके मंत्रिमंडल ने दिया है। भरोसा रैली प्रभारी जितेन्द्र ठाकुर, विधायक सावित्री मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंग आचला, भानुप्रतापपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने (Congress Hindi News) कहा कि हम कांग्रेसियों को गर्व है, कि वर्ष 2018 में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया। सरकार बनाने पूर्ण बहुमत दिया। प्रदेश की मुखिया भूपेश बघेल बने और जनता के भरोसा पर खरा उतरते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई।
यह भी पढ़ें

CG Election 2023: आम आदमी पार्टी अपने दम पर छत्तीसगढ़ में लड़ेगी चुनाव, संजीव झा ने किया जीत का दावा

यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, जिला पंचायत सदस्य नवली मंडावी, प्रदेश सचिव पंकज राज वाधवानी, प्रदेश सचिव तुषार ठाकुर, जिला महामंत्री गोपी बढ़ाई, वीरेंद्र ठाकुर, सुनाराम तेता, हुमन मरकाम, अमर कचलाम, राजू संघोडिया रजमन कवाची, तुषार शांडिल्य, सियाराम दर्रो, गन्नूराम सिन्हा ,मनीष योगी, महेंद्र नायक, आकाश यदु ,जीवनलाल उईके, अमन मंडावी, अवधेश गावड़े, सियाराम पोटाई, हृदय राम बघेल ,नरेंद्र जैन, राम गावड़े, दुर्गाप्रसाद कोमरा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भरोसा रैली में शामिल हुए।

Hindi News / Kanker / CG Election 2023: कांग्रेस ने कितना जीता हैं लोगों का दिल, भरोसा यात्रा में सामने आ रही ऐसी बात, गिना रहे सरकार की उपलब्धियां

ट्रेंडिंग वीडियो