scriptअगले सप्ताह से दिल्ली-मुंबई के लिए फिर नियमित फ्लाइट | Regular flights for Delhi-Mumbai from next week | Patrika News
जोधपुर

अगले सप्ताह से दिल्ली-मुंबई के लिए फिर नियमित फ्लाइट

Jodhpur Airport
– 16 जुलाई से अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट- एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट 13 से

जोधपुरJul 10, 2021 / 08:58 pm

Gajendrasingh Dahiya

अगले सप्ताह से दिल्ली-मुंबई के लिए फिर नियमित फ्लाइट

अगले सप्ताह से दिल्ली-मुंबई के लिए फिर नियमित फ्लाइट

जोधपुर. कोविड-19 की दूसरी लहर में अर्श से फर्श पर आई हवाई सेवाएं एक बार फिर से उड़ान भरने की तैयारी में है। एयर इंडिया कम यात्री भार के कारण गत जून से बंद जोधपुर-मुंबई नियमित फ्लाइट 13 जुलाई से शुरू कर रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने पिछले सप्ताह ही जोधपुर-मुंबई फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन से बढ़ाकर 7 दिन कर चुकी है। ऐसे में अब मुंबई के लिए नियमित हवाई सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
अभी जोधपुर से दिल्ली की एयर कनेक्टिविटी नियमित नहीं है। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस दोनों की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन ही संचालित हो रही है। इंडिगो 16 जुलाई से जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट पूरे सप्ताह करेगी। इंडिगो की जोधपुर-बेंगलुरु फ्लाइट भी अगले शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगी। इस शेड्यूल के बाद दिल्ली, मुंबई, चैन्नई और बेंगलुरू के लिए जोधपुर से नियमित उड़ानें मिलेगी।
अभी केवल चैन्नई की दो फ्लाइट
वर्तमान में जोधपुर से चेन्नई के लिए इंडिगो एयरलाइंस की 2 फ्लाइट, दिल्ली व मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट, एयर इंडिया की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट और स्टार एयर की जोधपुर-बेलगाम फ्लाइट का संचालन हो रहा है। जोधपुर-बेलगाम फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलती है। एयर इंडिया की दिल्ली जोधपुर फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित हो रही है।
सप्ताह में 3 दिन अहमदाबाद के लिए फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस 16 जुलाई से जोधपुर से अहमदाबाद के मध्य हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। अहमदाबाद-जोधपुर फ्लाइट सुबह 9.45 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर सुबह 10.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर-अहमदाबाद फ्लाइट सुबह 11.25 पर रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे अहमदाबाद उतरेगी।
…………………..
अगले सप्ताह से जोधपुर का फ्लाइट शेड्यूल
एयरलाइंस-फ्लाइट संख्या—– फ्लाइट ——–प्रस्थान—–आगमन—-फ्रीक्वेंसी
इंडिगो– 6ई6073 ——चैन्नई-जोधपुर— सुबह 9.45 – दोपहर 12.20- नियमित
इंडिगो– 6ई6074—— जोधपुर-चैन्नई — दोपहर 12.50 – अपराह्न 3.20- नियमित
इंडिगो– 6ई918 ——बोम्बे-जोधपुर —- सुबह 11.10 – दोपहर 12.45 – नियमित
इंडिगो –6 ई919 —– जोधपुर-बोम्बे — दोपहर 1.15 – अपराह्न 3.15 – नियमित
इंडिगो– 6ई6019—— दिल्ली-जोधपुर — दोपहर 1.10- दोपहर 2.30 – नियमित
इंडिगो — 6ई6685——जोधपुर-दिल्ली — अपराह्न 3.00- अपराह्न 4.10- नियमित
इंडिगो– 6ई6082——चैन्नई- जोधपुर — दोपहर 12.20-अपराह्न 3.00- 2,4,6,7
इंडिगो– 6ई6083 ——जोधपुर-चैन्नई — अपराह्न 3.30 – शाम 6.00 – 2,4,6,7
इंडिगो –6ई6032 —— बेंगलुरू-जोधपुर— सुबह 10.50- दोपहर 1.25 – नियमित
इंडिगो –6ई6083—— जोधपुर- बेंगलुरू —दोपहर 1.55 – अपराह्न 4.40 – नियमित
इंडिगो– 6ई 754—— अहमदाबाद-जोधपुर– सुबह 9.45 – सुबह 10.55 – 1,3,5
इंडिगो– 6ई 751—— जोधपुर-अहमदाबाद — सुबह 11.25-दोपहर 12.20 – 1,3,5
एयर इंडिया- एआई475 –दिल्ली- जोधपुर—– दोपहर 12.55 – दोपहर 2.15 – 2,4,6,7
एयर इंडिया- एआई476 — जोधपुर-दिल्ली —- दोपहर 2.55 – अपराह्न 4.15 – 2,4,6,7
स्टार एयर – ओजी137 — बेलगाम-जोधपुर —- दोपहर 2.15- अपराह्न 4.25 – 2,4,7
स्टार एयर – ओजी138– जोधपुर-बेलगाम —– अपराह्न 4.50 – शाम 7.00 – 2,4,7
एयर इंडिया- एआई645— मुंबई-जोधपुर —– सुबह 9.30 – सुबह 11.20- नियमित
एयर इंडिया – एआई646– जोधपुर-मुंबई —— सुबह 11.55 -दोपहर 1.35- नियमित
(यह फ्लाइट शेड्यूल 16 जुलाई से लागू होगा।)

Hindi News / Jodhpur / अगले सप्ताह से दिल्ली-मुंबई के लिए फिर नियमित फ्लाइट

ट्रेंडिंग वीडियो