scriptJodhpur News : जोधपुर में ‘जीजी’ को याद कर भावुक हुईं वसुंधरा राजे, परिजनों से कहा- प्लीज रोना मत, देखें VIDEO | Former CM Vasundhara Raje reached Jodhpur, paid tribute to Suryakanta Vyas | Patrika News
जोधपुर

Jodhpur News : जोधपुर में ‘जीजी’ को याद कर भावुक हुईं वसुंधरा राजे, परिजनों से कहा- प्लीज रोना मत, देखें VIDEO

Jodhpur News: जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कहा कि जब भी मैं जोधपुर आती थी, तो सबसे पहले जीजी ही मुझे रिसीव करने पहुंचती थीं।

जोधपुरOct 02, 2024 / 12:35 pm

Rakesh Mishra

Vasundhara Raje in jodhpur
Jodhpur News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) बुधवार को जोधपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूरसागर से पूर्व विधायक और भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास ‘जीजी’ (Suryakanta Vyas) को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वसुंधरा राजे ने सूर्यकांता व्यास के परिजनों को ढांढस बंधाया। वे यहां करीब 25 मिनट रुकीं। इसके बाद वे सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के निवास स्थान के लिए रवाना हुईं। दरअसल विधायक जोशी की माता का भी कुछ दिनों पहले निधन हो गया था।

अखरेगी जीजी की कमीः राजे

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान वसुंधरा राजे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जब भी मैं जोधपुर आती थी, तो सबसे पहले जीजी ही मुझे रिसीव करने पहुंचती थीं। जोधपुर में अगर सबसे पहले मेरी किसी से मेरी गहरी मुलाकात हुई थी तो वह जीजी ही थीं। हमारे बीच एक परिवार जैसा साथ था। अब जब भी जोधपुर आना होगा तो जीजी की कमी अखरेगी। उन्होंने एक महिला होते हुए 6 बार चुनाव जीता। ऐसा काम सिर्फ वे ही कर सकतीं थीं। हम उनको बहुत मिस करेंगे। मेरे खुद के लिए यह बहुत बड़ी व्यक्तिगत छति है। भगवान से प्रार्थना यही है कि वो सभी को इतनी बड़ी क्षति सहन करने की ताकत दें। अंत में उन्होंने भावुक होते हुए जीजी के परिजनों से कहा कि प्लीज रोना मत।

पिछले माह हुआ था निधन

आपको बता दें कि सूरसागर से पूर्व विधायक और भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास का 25 सितंबर की सुबह निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। पार्षद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली पूर्व विधायक व्यास छह बार विधायक रहीं। उन्होंने 1990 में अपना पहला चुनाव जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से जीता। इसके बाद वे तीन बार शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंची। परिसीमन के बाद 2008 में उन्होंने सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतीं। इसके बाद में लगातार तीन बार इसी विधानसभा क्षेत्र से जीत कर सदन तक पहुंचीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर टिकट बदल दिया था।

Hindi News / Jodhpur / Jodhpur News : जोधपुर में ‘जीजी’ को याद कर भावुक हुईं वसुंधरा राजे, परिजनों से कहा- प्लीज रोना मत, देखें VIDEO

ट्रेंडिंग वीडियो