scriptनील गाय की चपेट से बाइक चालक की मृत्यु | Bike driver dies due to the grip of Nilgai | Patrika News
जोधपुर

नील गाय की चपेट से बाइक चालक की मृत्यु

नील गाय की चपेट से बाइक चालक की मृत्यु

जोधपुरJul 15, 2021 / 01:11 am

Vikas Choudhary

नील गाय की चपेट से बाइक चालक की मृत्यु

नील गाय की चपेट से बाइक चालक की मृत्यु

नील गाय की चपेट से बाइक चालक की मृत्यु
जोधपुर.

लूनी थानान्तर्गत सालावास व सरेचां के बीच बुधवार रात नील गाय की चपेट से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार विनायकिया में बासनी बेंदा निवासी सुनील सरगरा रात को मोटरसाइकिल पर घर की तरफ लौट रहा था। सालावास व सरेचा के बीच पहुंचा तो अचानक सामने नील गाय आ गई। उसने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सिर के बल नीचे गिर गया और गंभीर चोट आई। खून निकलने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे का पता लगते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन दूरी अधिक होने से पुलिस को पहुंचने में कुछ समय लग गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। परिजन को सूचित किया गया और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतक के भाई की विनायकिया में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान बताई जाती है।

Hindi News / Jodhpur / नील गाय की चपेट से बाइक चालक की मृत्यु

ट्रेंडिंग वीडियो