प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को जोधपुर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.64 रुपए थी। ईधन के भाव में बढ़ोतरी ने आम जनता का खर्च बेतहाशा बढ़ा दिया है।
डीजल की कीमतों में वृद्धि और मानसून का समय होने से सब्जियों के दाम आसमां पर आ गए हैं। अधिकांश सब्जियां 100 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रही है। आलू को छोड़ दें तो कुछ भी सस्ता नहीं है। प्याज भी रिटेल में 30 से 35 रुपए किलो मिल रहा है।
डीजल के बढ़ते दामों का फिलहाल किराणा पर कोई प्रभाव नहीं है। दालों के दाम में हाल ही में 10 रुपए प्रति किलो की कमी आई है। मूंग मोगर 90, मूंग दाल 80, चना दाल 70, उड़द 95, मसूर दाल 80 रुपए प्रति किलो मिल रही है। खाद्य तेल के दाम में भी कुछ कमी आई है। एक लीटर खाद्य तेल की कीमत 135 रुपए है। शक्कर 38 रुपए प्रति किलो है।
100 रुपए किलो के पार सब्जियां
सब्जियां ———- प्रति किलो कीमत
लाल पत्ता गोभी ———- 160
मीठा नीम ———- 100
चंदलिया ———- 120
ब्रोंकली ———- 200
धनिया ———- 120
बीन्स ———- 152 100 रुपए किलो के पास सब्जियां
फूलगोभी ———- 98
चाइनीज खीरा ———- 80
भिंडी ———- 92
ग्वारी फली ———- 96
टिंडा ———- 88
तुरई ———- 92
तर ककड़ी ———- 88
रतालू ———- 98
चवला फली ———- 96
कच्चा पपीता ———- 88
शिमला मिर्च ———- 92
अदरक ———- 90
पत्ता गोभी ———- 60
बैंगन ———- 40
कांटेवाला बैंगन ———- 64
हरा कद्दू ———- 68
करेला ———- 68
नींबू ———- 60
चुकंदर ———- 52
पालक ———- 42
लौकी ———- 40
अरवी ———- 54
परवल ———- 66
हरी मिर्च ———- 68
…………………………….
डीजल ———- एक लीटर कीमत
1 जनवरी 2021 —83.144
फरवरी 2021 — 85.106
मई 2021 — 90.00
1 जून 2021 — 94.282
8 जून 2021 — 98.00
11 जुलाई 2021 —-98.94