छह आरोपी गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर
1. डेनिस उर्फ नरेश: डेनिस पुत्र रामचंद्र बावरिया (24) झुंझुनूं जिले के धनूरी थाने के श्रीकृष्णपुरा जीत की ढाणी का रहने वाला है। यह हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। 2. विजय उर्फ भानू: विजय पुत्र झंडूराम मीणा (25) खेतड़ी के बबाई थाने के बामकाला ढाणी तन माधोगढ का रहने वाला है। हाल रंगोली फैक्ट्री के पास लालगढ, पुलिस थाना बीछवाल जिला बीकानेर में रहता था। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
3. हाफिज खान पुत्र जुमा खान: हाफिज मेव (37) निवासी, नसवारी थाना गोविन्दगढ जिला अलवर का रहने वाला है। यह गिरोह में सक्रिय है। 4. धर्मपाल : धर्मपाल पुत्र महावीर मीणा(45) निवासी बाड की ढाणी तन दलेलपुरा थाना बबाईखेतड़ी का रहने वाला है। इसके खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
5. रणवीर: रणवीर पुत्र रतिराम कोली (35) निवासी धांदुका थाना नूह सदर, जिला-नूह (हरियाणा ) का रहने वाला है। यह भी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। 6. मोहन लाल: 23 साल का मोहन लाल पुत्र लालराम जाट बाड़मेर जिले के गुढामालानी थाना क्षेत्र के सगराणिया की ढाणी तन रामजी का गोल का रहने वाला है। यह भी लम्बे समय से गिरोह से जुड़ा हुआ है।
इनका रहा विशेष योगदान
आरोपियों को गिरफ्तार करने में डीएसटी टीम के सिपाही अमित कुमार व साइबर सेल के सिपाही राजेश कुमार का विशेष योगदार रहा।