यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने राजस्थान से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को किया रद्द, तो कुछ के बदले मार्ग, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
तब लोगों को सपने दिखाए थे कि लोगों को रेल आने पर फाटक पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फाटक के ऊपर ब्रिज बन जाएगा। ऊपर से वाहन चलेंगे और नीचे से रेलगाड़ी। लेकिन सारे वादे धरातल पर फेल हो गए। जनता परेशान हो रही है। कई साल बीत गए, लेकिन सपनों का ओवरब्रिज अभी अधूरा है। ठेकेदार ने कुछ माह गड्ढे खोदकर अधूरे पिलर खड़े कर दिए, फिर बजट नहीं मिलने की बात कहकर पूरा काम ही बंद कर दिया।ओवरब्रिज के निर्माण के लिए उस समय 36 करोड़ 12 लाख रुपए मंजूर किए गए थे। इसमें से 18 करोड़ 06 लाख रेलवे व 18 करोड़ 06 लाख रुपए रूडिसको (राज्य सरकार) को देने थे। लेकिन उस समय केन्द्र में भाजपा व राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, दोनों ने ही अपने हिस्से का पूरा बजट नहीं दिया। बजट नहीं मिलने पर ठेकेदार ने भी कार्य बंद कर दिया। वहीं जानकारों का कहना है कि अब इसकी लागत बढ़ेगी, अब यह ओवरब्रिज 36 करोड़ 12 लाख रुपए में बनना मुश्किल है। फैक्ट फाइल -कार्य शुरू हुआ : 15 मार्च 2019 -कार्य पूरा होना था : 14 सितंबर, 2020 -स्थान : पुलिस लाइन फाटक झुंझुनूं शहर -लम्बाई : लगभग 850 मीटर