scriptबारिश के लिए टावर पर चढ़ा युवक: 18 घंटे बाद उतरा, परिवार की आस, प्रशासन की बढ़ा दी थी मुश्किलें | Tower Climb for Rain Youth Rescued After 18 Hours2 Rain Delay Man Stuck | Patrika News
झांसी

बारिश के लिए टावर पर चढ़ा युवक: 18 घंटे बाद उतरा, परिवार की आस, प्रशासन की बढ़ा दी थी मुश्किलें

बारिश के लिए टावर पर चढ़ा युवक: 18 घंटे बाद उतरा, परिवार की आस, प्रशासन की बढ़ा दी थी मुश्किलें

झांसीJul 03, 2024 / 08:55 am

Ramnaresh Yadav

Tower Climb for Rain Youth Rescued After 18 Hours2 Rain Delay Man Stuck

18 घंटे से टावर पर बैठा युवक, बारिश की आस में टकटकी लगाए!

Tower Climb for Rain: झांसी के खदरका गांव में सोमवार दोपहर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। 38 वर्षीय दिनेश बरार नाम का युवक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और उसने कहा कि जब तक बारिश नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक की इस हरकत से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

बुधवार सुबह 4 बजे तक चला रेस्क्यू 

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश कर रहे थे। युवक करीब 40 फीट ऊंचाई पर बैठा था और नीचे उतरने से इनकार कर रहा था। मऊरानीपुर एसडीएम गोपेश तिवारी और मऊरानीपुर सीओ लक्ष्मीकांत गौतम भी मौके पर मौजूद रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार सुबह 4 बजे तक चला, अंधेरे के कारण दिक्कतें आती रही। 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद युवक को नीचे नहीं उतारा गया।

पुलिस का अनुमान:

पुलिस ने युवक की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार हो सकता है। पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए सभी प्रयास किए गए थे। पूरी रात रेस्क्यू चलने के बाद सुबह 4 बजे नीचे उतारा गया है। 

Hindi News/ Jhansi / बारिश के लिए टावर पर चढ़ा युवक: 18 घंटे बाद उतरा, परिवार की आस, प्रशासन की बढ़ा दी थी मुश्किलें

ट्रेंडिंग वीडियो