scriptकेरल के आपदा पीड़ितों की मदद को रेलकर्मियों का योगदान, खुले मन से दिया दान | north central railway employees 1.67 crore rupees to keral | Patrika News
झांसी

केरल के आपदा पीड़ितों की मदद को रेलकर्मियों का योगदान, खुले मन से दिया दान

केरल के आपदा पीड़ितों की मदद को रेलकर्मियों का योगदान, खुले मन से दिया दान

झांसीSep 04, 2018 / 09:56 pm

BK Gupta

north central railway employees 1.67 crore rupees to keral

केरल के आपदा पीड़ितों की मदद को रेलकर्मियों का योगदान, खुले मन से दिया दान

झांसी। केरल में बारिश के कारण उपजे हालात से आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भरपूर योगदान देने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से केरल के लिए एक दिन की वेतन का सहयोग किया गया है। इसके तहत 1 करोड़ 66 लाख 99 हजार 367 रुपये का योगदान किया गया है।
जबरदस्त बारिश के कारण बिगड़े केरल के हालात
गौरतलब है कि वर्तमान मानसून के मौसम में अभूतपूर्व बारिश से देश के कई राज्यों को भयावह आपदा का सामना करना पड़ा है। इसमें भी संभवत: सभी राज्यों में सबसे बुरी स्थिति भगवान की अपनी धरती के नाम से विख्यात केरल की हुई है। जो बाढ़ के कारण राज्य में पिछली एक शताब्दी की सबसी बड़ी विभीषिका का सामना कर रहा है। बाढ़ से हुये इस विनाश के बाद राज्य के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने के क्रम मे उत्तर मध्य रेलवे ने भी पूरे राष्ट्र के साथ हाथ मिला है।
व्यापक पैमाने पर की गई थी मदद की अपील
केरल बाढ़ पीड़ितों और राज्य के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मदद निर्णय लिया गया। इसके तहत स्वैच्छिक रूप से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष पीएमएनआरएफ के माध्यम से सहायता प्रदान करने के लिए एक दिन की आय के योगदान के लिए मंडल रेलवे के सभी कर्मचारियों व अधिकारी से अपील की गयी। मंडल रेलवे के कर्मचारियों द्वारा खुले मन से इस अपील का स्वागत किया गया। इसके लिए 31 अगस्त 2018 को अंतिम तिथि के रूप में घोषित किया गया था। इसके तहत 15365 कर्मचारी और अधिकारी केरल राज्य की मदद के लिए आगे आए। केरल में सहयोग के लिए झांसी मंडल के कर्मचारियों द्वारा एक करोड़ छियासठ लाख निन्यानवे हजार तीन सौ सरसठ रुपये का योगदान किया गया। रेल अफसरों का कहना है कि भारतीय रेल सदैव ही राष्ट्र की सेवा में अग्रणी रही है। विशेष रूप से ऐसी आपदाओं और विपत्तियों के समय में। भारतीय रेल और इसके समर्पित कर्मचारी और अधिकारी राष्ट्र की जीवन रेखा चलायमान रखने के लिए वर्ष के 365 दिन निरंतर कार्यरत रहते हैं।

Hindi News/ Jhansi / केरल के आपदा पीड़ितों की मदद को रेलकर्मियों का योगदान, खुले मन से दिया दान

ट्रेंडिंग वीडियो