scriptसजने लगे बाजार, खरीदारी परवान पर, व्यापारियों में उत्साह | jhalawar Top News. | Patrika News
झालावाड़

सजने लगे बाजार, खरीदारी परवान पर, व्यापारियों में उत्साह

झालावाड़Oct 18, 2024 / 12:20 pm

jagdish paraliya

  • भवानीमडी. नवरात्रि महोत्सव खत्म होते ही अब दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई है। अच्छी ग्राहकी होने की उम्मीद से उत्साहित व्यापारियों ने दुकानों में माल का स्टॉक भी कर लिया है। व्यापारियों में भी दीपावली को लेकर काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इन दिनों खरीदारी भी परवान पर है।
  • भवानीमडी. नवरात्रि महोत्सव खत्म होते ही अब दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई है। अच्छी ग्राहकी होने की उम्मीद से उत्साहित व्यापारियों ने दुकानों में माल का स्टॉक भी कर लिया है। व्यापारियों में भी दीपावली को लेकर काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इन दिनों खरीदारी भी परवान पर है।
  • व्यापारी राजेश नाहर, नरेश माधवानी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। महोत्सव शुरू होते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ रही है। त्योहारों को लेकर बाजार में नवरात्री से ही खरीदारी शुरू हो चुकी थी। शहर में कपड़ा बाजार, ज्वैलरी, बर्तन, किराना, ड्राइफ्रूटस की दुकानें सजकर तैयार है। घर की सजावट और किचन वेयर की दुकानें भी सज गई है। किचन वेयर में नए मनभावन आइटम अभी से लोगों को लुभाने लगे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस साल पिछले साल के मुकाबलों में अधिक खरीदारी होगी। कई व्यापारियों ने मुंबई, कोलकाता, नागपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, सूरत, बनारस, बेंगलूरु जैसे महानगरों से कपड़े मंगवाए हैं। वही कपड़ा व्यापारी गगनदीप सिंह होरा ने बताया कि कि दीपावली के कपड़ों कि खरीददारी होना शुरू हो गई है। लड़कों कि पहली पंसद कारबों जिंस व प्रिंटेट शर्ट पहली पंसद है।
  • अलग-अलग वैरायटी के फूल कर रहे आकर्षित-
  • दीपावली महोत्सव को लेकर घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए अलग-अलग वैरायटी के फूल व गुलदस्ते बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगे फूल व गुलदस्ते सजे हुए हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
  • इमिटेशन ज्वैलरी की डिमांड
  • दीपावली महोत्सव को लेकर नगर की इमिटेशन ज्वैलरी की दुकानें भी सज गई हैं। इमिटेशन ज्वैलरी के दुकानदारों ने सीजन को लेकर पहले की माल का स्टॉक कर लिया हैं। व्यापारियों ने बताया कि इमिटेशन ज्वैलरी का सीजन नवरात्रि शुरू होते ही प्रारंभ हो जाता है, जो दीपावली व शादियों के सीजन तक चलेगा। स्पेशियल ज्वैलरी, कमरबंद, ऑक्सडाइज झुमकी, नेकलेस, ऑक्साडाइज शीशफूल समेत अन्य वैरायटी की अधिक मांग है।ज्वेलरी व्यापरी श्याम सोनी ने कहा कि दीपालवलीशादियो कि खरीददारी ने जोड़ पकड़ लिया है। हमारे द्वारा धनतेरस पर ब्रिकी को लेकर नइ वैरायटयां मंगवा ली गई है।

Hindi News / Jhalawar / सजने लगे बाजार, खरीदारी परवान पर, व्यापारियों में उत्साह

ट्रेंडिंग वीडियो