श्रावण मास में रविवार को रविपुष्य के साथ सर्वार्थसिद्धि योग में हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। दान पुण्य के साथ अमावस्या पर पितरों के निमित तर्पण, अनुष्ठान किए गए। साथ ही हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से पौधे लगाए जाएंगे। ग्रामीण जगहों पर अन्नदाताओं ने औजारों का पूजन किया। इधर रविपुष्य के मौके पर शहर के सभी गणेश मंदिरों में भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक हुआ। भक्तों ने दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।